dharma sangrah

Lunar Eclipse 2024: चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं न करें ये 3 काम

होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखें ये सावधानियां

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 23 मार्च 2024 (14:31 IST)
Lunar Eclipse 2024
  • चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं सोए न।
  • इस दिन गर्भवती महिलाएं तनाव लेने से बचें।
  • केंची, चाकू जैसी धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।
Lunar Eclipse 2024: होली 2024 पर चंद्र ग्रहण का साया है। इस कारण से होली पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है। शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण पर कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना ज़रूरी है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को कुछ बातें ज़रूर ध्यान में रखनी चाहिए। इन बातों को अपनाकर आप चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान देना चाहिए...ALSO READ: moon eclipse 2024 : होली पर चंद्र ग्रहण, पढ़ें विशेष सामग्री एक साथ
 
1. सोएं न:
वैदिक शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सोने की सलाह नहीं दी जाती। इसका मूल कारण यह माना जाता है कि जब मां सोती है, तो गर्भ में पल रहे शिशु भी नींद में हो जाता है, जिससे राहु का नकारात्मक प्रभाव शिशु के मानसिक विकास पर पड़ता है। इसके परिणामस्वरूप, शिशु का मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है।
2. तनाव से बचें:
चंद्र ग्रहण के समय, यदि आप गर्भवती हैं, तो किसी भी कारण से तनाव लेने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका दुष्प्रभाव सबसे पहले दिमाग पर पड़ता है। यदि आप तनावमुक्त हैं, तो राहु आपको तनावमय बनाने का प्रयास करेगा, और अगर आप पहले से ही तनावग्रस्त हैं, तो यह और अधिक बढ़ेगा।
 
3. इन चीज़ों का इस्तेमाल न करें: 
चंद्र ग्रहण के समय, गर्भवती महिलाओं को केंची, चाकू आदि जैसी धारदार वस्तुओं का उपयोग करने से मना किया जाता है। उन्हें सब्जी काटना, सिलाई करना आदि कार्यों के लिए भी अनुमति नहीं होती। मान्यता है कि इन क्रियाओं से गर्भवती महिला और उनके शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
ALSO READ: होली 2024: होलिका दहन तिथि, कथा, मंत्र, मुहूर्त और होलाष्टक से संबंधित विशेष सामग्री एक साथ

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

09 August Birthday: आपको 9 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्रावण मास में रविवार का खास उपाय, 11वें दिन इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे शिवजी और सूर्यदेव

अगला लेख