suvichar

चंद्र ग्रहण का प्रभाव किन राशियों पर शुभ और किन पर अशुभ रहेगा?

चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 23 मार्च 2024 (12:43 IST)
Lunar Eclipse of the year 2024 : 25 मार्च 2024 को वर्ष का पहला उपच्छाया चंद्र ग्रहण रहेगा जिसका पहला स्पर्श काल भारतीय समयानुसार सुबह 10:24 बजे, परमग्रास दोपहर 12:43 बजे और उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श काल दोपहर 03:01 बजे रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे और 36 मिनट होगी। आओ जानते हैं इसका राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा।
 
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। आपकी सोची-समझी योजनाएँ सफल होने की संभावना है, जिससे अप्रत्याशित वित्तीय लाभ होगा। ज्योतिषियों को इस चंद्र ग्रहण 2024 के दौरान विभिन्न प्रयासों में सफलता की उच्च संभावना है। इसके अलावा, आपके रिश्ते, विशेष रूप से आपके जीवन साथी के साथ, पनपने के लिए तैयार हैं।
 
वृषभ राशि : यह चंद्र ग्रहण आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आया है। जीवन में भागदौड़ और खर्चे बढ़ सकते हैं। इस अवधि में अत्यधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। छात्रों और कांपिटिशन एक्जाम में अच्छे अंक लाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। व्यापार में सकतर्कता से काम लेना होगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि से एकादश लाभ भाव में घटित होने वाला ग्रहण आपके लिए कोई वरदान है। न केवल आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे बल्कि दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
 
कर्क राशि : कर्क राशि के लिए भी यह चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। चंद्र ग्रहण 2024 कर्क राशि वालों के लिए सकारात्मक रूप से अनुकूल है। यदि आप वाहन या संपत्ति खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह समय उपयुक्त है। चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से आपको मान-सम्मान और पहचान भी बढ़ सकती है। इस दौरान वित्तीय प्रयास फलने-फूलने की उम्मीद है।
 
कन्या : कन्या राशि वाले खुश हो सकते हैं क्योंकि चंद्र ग्रहण 2024 सकारात्मक विकास का वादा करता है। बेरोजगार व्यक्तियों को इस अवधि के दौरान नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। आपका व्यक्तित्व चमकने वाला है और आपकी प्रभावशाली वाणी दूसरों पर स्थायी प्रभाव छोड़ सकती है। साथ ही साझेदारी संबंधी प्रयासों में भी सफलता मिलने के योग हैं।
सिंह राशि : यह चंद्र ग्रहण आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। हालांकि यदि आपने अपना व्यवहार सही नहीं रखा तो मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आके कार्यों की सराहना होगी। संतान संबंधी चिंता सता सकती है। विवादों से दूर रहें। दान पुण्य करें। नौकरी और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
 
तुला राशि : आपके लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता। हालांकि विवाह संबंधी मामले में अड़ने आ सकती है। विवाद और दुर्घटनाओं से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर है। कार्य एवं व्यवसाय में भी शिथिलता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि : आने वाला चंद्र ग्रहण आपके लिए शुभ रहेगा। मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सफल होंगे और दायरा भी बढ़ेगा। यदि विदेश जाकर पढ़ने का प्लान बना रहे हैं यह ग्रहण उनके लिए अच्‍छा साबित होगा। छद्म शत्रुओं से बचें अन्यथा वे नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 
धनु राशि : आने वाला ग्रहण आपके लिए मिलाजुला रहेगा। छात्रों और प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन कड़ी मेहनत करना होगी। आपकी जरा सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप प्रेम विवाह करने का प्रयास कर रहे हैं तो सही समय है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
 
मकर राशि : आपके लिए यह ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है। गृह कलह और मानसिक अशांति रह सकती है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। यदि आप घर या वाहन खरीदना चाहते हैं तो उस दृष्टि से चंद्र ग्रहण अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है।
 
कुंभ राशि : यह चंद्र ग्रहण आपके स्वभाव में उग्र कर सकता है। आपको विनम्र बने रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। किसी से भी विवाद न करें अन्यथा अपमान झेलना पड़ सकता है। धार्मिक मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे।
 
मीन राशि : आपके लिए भी यह चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है लेकिन नौकरी में आप अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि आर्थिक पक्ष को देखें तो उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। किसी को भी अधिक पैसा उधार न दें अन्यथा समय पर पैसा नहीं मिलेगा। सरकारी विभागों में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

कामिका एकादशी व्रत कैसे करें और कब करें पारण? जानें सही विधि और शुभ समय

08 August Birthday: आपको 8 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

श्रावण मास 2026: 10वें दिन शनिवार को इस मंत्र का करें जाप, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (8 अगस्‍त, 2026)

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

अगला लेख