suvichar

चंद्रग्रहण का 12 राशियों पर असर,किन राशियों की खुलेगी किस्मत,किस पर टूटेगा कहर

Updated: बुधवार, 26 मई 2021 (12:24 IST)
26 मई को चंद्र ग्रहण भारत में उपच्छाया ग्रहण की तरह दिखेगा, जिसके चलते सूतक काल मान्य नहीं होगा। शास्त्रों के मुताबिक सिर्फ उन्हीं ग्रहणों का धार्मिक महत्व होता है, जिन्हें खुली आंखों से देखा जा सके। उपच्छाया चंद्र ग्रहण को देखने के लिए खास सोलर फिल्टर वाले चश्मों की जरूरत होती है।
 
कब होता है वास्तविक चंद्र ग्रहण:-
 
विज्ञान के मुताबिक जिस वक्त सूरज और चांद के बीच धरती आ जाती है और सूरज की रोशनी चांद पर नहीं पड़ती, तब उस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं।
 
ग्रहण का दिन और समय:-
 
साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 दिन बुधवार को दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा, जो शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण कुल 5 घंटे के लिए होगा।
 
बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण:-
 
वर्ष के पहले चंद्रग्रहण के साथ ही, देशभर में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। वैशाख पूर्णिमा को हर साल भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसलिए इसे दुनियाभर में बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष की वैशाख पूर्णिमा तिथि विशेष रहने वाली है, क्योंकि इस साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसने इस ग्रहण के सुप्रभाव और कुप्रभाव दोनो को अधिक बढ़ा दिया है।
 
 
चंद्रग्रहण का आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा-
 
यह ग्रहण वृश्चिक राशि पर लग रहा है, इसका अच्छा और बुरा परिणाम सभी राशियों पर होगा
 
शुभ प्रभाव 
 
मेष राशि - वृश्चिक राशि में लगने वाला यह चंद्र ग्रहण का मेष राशि के लिए शुभ है।जातक को धन लाभ देने वाला है। लेकिन साथ में परेशानी भी बढ़ेगी।
 
वृष राशि - चंद्र ग्रहण वृष राशि पर सामान्य प्रभाव रहेगा। वाणी की कठोरता से काम बिगड़ेगा। धन लाभ और व्यय दोनों होगा।
 
मिथुन राशि- इस राशि के लिए 26 मई का चंद्र ग्रहण चमत्कारिक लाभ देगा। बीमारियों से दूर रखेगा। संबंधों में घनिष्ठता बढ़ाने वाला है।
 
कन्या राशि -चंद्र ग्रहण से कन्या राशि के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। नई और अच्छी नौकरी मिलने से सामाजिक स्तर ऊंचा होगा और कोरोन काल में मानसिक तनाव भी दूर होगा।
 
मकर राशि- चंद्र ग्रहण मकर राशि के लिए उन्नति और धन की बरसात कराने वाला है। इस राशि के जातक के काम को समाज में पहचान मिलेगी।
 
कुंभ राशि - इस राशि के जातक के लिए चंद्र ग्रहण के बाद लाभकारी बदलाव होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार के साथ संबंध बढ़िया रहेंगे।
 
चिंताजनक प्रभाव :
 
कर्क राशि - चंद्र ग्रहण कर्क राशि के लिए बढ़िया नहीं है। सेहत और व्यवसाय दोनों प्रभावित होंगे। लेकिन निवेश के लिए बढ़िया है।
 
सिंह राशि -इस राशि पर चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव पड़ेगा। सेहत खराब हो सकती हैं। किसीभी बड़ी बीमारी की चपेट में आने की संभावना।
 
तुला राशि - चंद्र ग्रहण तुला राशि वालों के लिए ना बहुत अच्छा है ना बुरा। लेकिन हां अगर लेन-देन करते हैं तो आर्थिक हानि की पूरी संभावना है। सेहत पर भी असर पड़ेगा। कोरोना की चपेट में सकते हैं।
 
वृश्चिक राशि -वृश्चिक राशि पर चंद्र ग्रहण बुरा प्रभाव दे रहा है। पैसा, प्यार, परिवार और नौकरी हर क्षेत्र में नुकासन की संभावना है। धर्म में मन लगाएंगे तो लाभ होगा।
 
धनु राशि - जातक को कुछ दिनों तक धैर्य से काम लेना चाहिए। व्यवसाय और यात्रा से बचें। सेहत का ख्याल रखें।
 
मीन राशि -चंद्र ग्रहण मीन राशि के जातक को सतर्क रहने की चेतावनी है। कोई खबर आपको परेशान कर सकती है। परिवार में पत्नी, मां या बच्चे की सेहत खराब हो सकती है, सतर्क रहें। 
 
आचार्य राजेश कुमार (https://www.divyanshjyotish.com)

ALSO READ: आज है साल का पहला चंद्र ग्रहण : पढ़ें खास सामग्री
 

लेखक के बारे में
आचार्य राजेश कुमार
दिव्यांश ज्योतिष केंद्र, लखनऊ.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

सूर्य-शनि का नवपंचम योग: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता के खुलेंगे नए रास्ते

06 August Birthday: आपको 6 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख