Hanuman Chalisa

5 जुलाई को चंद्रग्रहण, इन 5 राशियों के जातक रहें सावधान

5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन साल का अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण का 5 राशियों पर अशुभ प्रभाव होने वाला है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं और इन पर क्या असर पड़ेगा…
मिथुन राशि: चंद्रग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव इस राशि को देखने को मिलेगा। इस दौरान किसी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें और उपाय करके ही घर से निकलें। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। इसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है, जिसको करने पर जरूरत से ज्यादा वक्त लगेगा। इस वक्त खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जिसको लगाम लगाने की जरूरत होगी। अगर आपकी आंख में किसी भी तरह की समस्या है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। 
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण थोड़ा भारी पड़ सकता है। इस वक्त आपको भूमि और वाहन के खरीदने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए और कहीं पर भी पैसा नहीं फंसाना चाहिए, अन्यथा रिटर्न में परेशानी आ सकती है। आपको व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे आपको ज्यादा हानि नहीं होगी। साथ ही किसी भी तरह के बड़े फैसलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 
कन्या राशि: चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको किसी भी तरह के संक्रमण से बचने की बहुत ज्यादा जरूरत है। साथ ही परिवार और पैसों के मामले में आप थोड़ी सावधानी बरतें। इस वक्त कहीं भी निवेश करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपको खान-पान पर संयम बरतना होगा और भागदौड़ से दूरी बनानी होगी। इसके अलावा काम बनते-बिगड़ते नजर आएंगे और असुरक्षा की भावना मन में बनी रहेगी। सुखों के कारण घरेलु विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक राशि: चंद्रग्रहण गहरा प्रभाव छोड़ेगा। इस समय आप पर कुछ ज्यादा जिम्मेदारियां आ जाएंगी। साथ ही जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और लोन को जितना जल्दी हो सके चुका दें। मान-सम्मान में कमी आने के कारण विवाद बढ़ सकते हैं। असामाजिक लोगों का आप पर प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे परिवार में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। दैनिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं।
धनु राशि:  यह ग्रहण आपके लिए मानसिक तनाव लेकर आ रहा है। इस वक्त पैसों के मामले में आपको ध्यान रखना होगा, जिससे आपको रोजाना के खर्चों में परेशानी आ सकती है। छोटे भाई-बहनों के साथ झगड़ा हो सकता है और चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। संतान की ओर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यवसाय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। धन के अपव्यय से बचें और दूसरों पर अपना काम छोड़ने से बचें।
अन्य 7 राशियों के लिए चंद्रग्रहण का प्रभाव शुभ होगा....

ALSO READ: चंद्रग्रहण 5 जुलाई 2020 : आज के चंद्रग्रहण की 10 खास बातें

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

16 July Birthday: आपको 16 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य के दक्षिणायन होने का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व क्या है?

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

नवरात्रि और अंक ज्योतिष : क्या संख्या ‘9’ केवल एक अंक है या आत्मपरिवर्तन का सांस्कृतिक सूत्र?

अगला लेख