manglik dosh calculator
✕

सेवई-सूजी की इडली

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 4 जून 2010 (14:42 IST)
ND

सामग्री :
1 /4 कटोरी मोटी सूजी, 2 सूजी, 2 शिमला मिर् च, आटा सेवइयाँ 1 कटोरी, 1 कटोरी खट्टा दही, 1/2 कटोरी पानी, 1 चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट, 1/2 चम्मच शुद्ध घी, नमक स्वादानुसार। बघार के लिए : 1 चम्मच राई के दाने, 8-10 पत्ती मीठा नीम, 4 लंबाई में कटी हरी मिर्च, 1 चम्मच तेल।

विधि :
पहले सेवइयों को बारीक टुकड़ों में तोड़कर भूरा होने तक घी में भूनें, शिमला मिर्च को बारीक-बारीक काट लें। इडली बनाने से 1 घंटा पूर्व दही को पानी के साथ फेंटकर उसमें सेवइयाँ और सूजी मिलाकर रख दें। जब मिश्रण फूल जाए तो इसमें नमक और ईनो मिलाकर 5 मिनट तक एक ही दिशा में फेंटें।

अब इस मिश्रण में शिमला मिर्च मिलाएँ और चिकनाई लगे इडली के साँचों में डालकर 20 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ। ठंडा होने पर चार टुकड़े करें। गरम तेल में राई, मीठा नीम और हरी मिर्च डालकर ऊपर से बघार लगाएँ। चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक