kalsarpa dosh calculator
✕

क्लीयर सूप

Written By WD
Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2009 (14:28 IST)
ND

सामग्री :
100 ग्राम गाजर, 50 ग्राम प्याज, 1 टमाटर, 2 डंडी सेलेरी, 1 अदरक, 2-3 तेजपत्ता, 1 1/2 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच चीनी, 1 चम्मच विनेगर।

विधि :
गाजर खूब रगड़ कर धोकर व प्याज के पतले लम्बे टुकड़े कर लें। अदरक बारीक काट लें।

1 बर्तन में 1 किलो पानी लेकर गाजर, प्याज सेलेरी, टमाटर, तेजपत्ता, अदरक, नमक विनेगर अच्छी तरह मिलाकर डाल दें। इसे आँच पर रखकर खुला पकाएँ। उबल आने पर आँच खूब मंदी कर 2-3 घण्टा पकने दें।

पकाते समय इसे मिलाइए नहीं बल्कि बर्तन को इस तरह रखें कि आँच एक तरफ ही लगे। थोड़ी-थोड़ी देर में बर्तन को घुमाते रहें।

पानी जब प्रायः आधा सूख जाए तब इसे उतार कर कपड़े से छान लें, पर ख्याल रखें कि सब्जी सूप में न गिरने पाए अब इस पानी को फिर से खूब मंदी आँच पर रखा कर चीनी मिला दें। इसे आँच पर ही पड़ा रहने दें।

अगर चाहें तो 3-4 बूँद खाने का लाल रंग मिला दें। सूप परोसते समय प्याले में थोड़ा तला प्याज और 1 चम्मच कसी हुई चीज डालकर परोसें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया