sundarkand

इस करवा चौथ पर बनाएं खास व्यंजन : मैथी के मुठिए...

Updated: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 (16:38 IST)
सामग्री : 


 
 
 
250 ग्राम बारीक कटी हुई मैथी, 200 ग्राम गेहूं का मोटा आटा, 100 ग्राम मक्का आटा, 100 ग्राम बेसन, 2-3 हरी मिर्च, एक अदरक का टुकड़ा,1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, एक छोटा चम्मच तिल्ली, हींग चुटकी भर, आधा चम्मच राई-जीरा, तेल, नमक स्वादानुसार। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले गेहूं, बेसन और मक्का के आटे को मिलाकर नमक, हींग व मोयन डालकर हाथों से अच्छीतरह मिला कर एकसार कर लें। अब मैथी को धो लें। मैथी और लाल मिर्च आटे में मिला दें। अदरक-हरी मिर्च को दरदरा पीस कर आटे में मिला दें। अब आटे को गूंथकर छोटे-छोटे मुठिए बना लें। 
 
तत्पश्चात एक तपेले को आधा पानी से भरकर उबालने रख दें, उबलने लगने पर ऊपर से छलनी रखें और मुठिए जमा कर ढंक दें। मुठिए भाप में पक (बफ) जाने के बाद उसे दो टुकड़ों में काटें।

अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरा, तिल्ली डालें और 1 कटी हरी मिर्च कड़कड़ा कर मुठियों पर डालें। खाने में पौष्टिक और कम फैट वाले मुठिए हरी चटनी या कढ़ी के साथ परोसें। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख