sundarkand

Relationship: बनाए रखें रिश्ते की अहमियत

Updated: बुधवार, 8 जनवरी 2020 (17:02 IST)
हम अपनी जिंदगी में कई लोगों से मिलते हैं। उनसे मुलाकात होती है, बात होती है लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा व्यक्ति हमारी जिंदगी में आता है जिसके साथ हम अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहते हो और यह मुलाकात एक खूबसूरत व सच्चे रिश्ते में तब्दील हो जाती है।
 
लेकिन इस रिश्ते को निभाना इस रिश्ते में आने से ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि हम अक्सर देखते हैं कि छोटी-छोटी बातें कुछ ऐसा प्रभाव डालती हैं कि जिससे उन रिश्तों की मजबूती कमजोर पड़ने लगती है और बातें कम तथा एक-दूसरे के साथ सिर्फ अनबन शुरू हो जाती है। अगर आप भी अपने रिश्तों में इन बातों को महसूस कर रहे हैं तो एक बार इस लेख को पढ़ लीजिए जिससे कि आप समझ पाएंगे अपने रिश्ते की अहमियत को।
 
एक सच्चा साथी बड़ी मुश्किल से मिलता है। यदि आपके पास वो साथी है, जो आपके लिए ईमानदार है तो इस बात की कद्र कीजिए। जी हां, किसी भी रिश्ते में ईमानदारी होना बहुत जरूरी है। एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहें। अगर आपका पार्टनर आपको किसी चीज के लिए मना कर रहा है जिससे कि उसे तकलीफ हो रही है तो उसकी बातों को महत्ता दें।
 
साथ ही यदि आपका पार्टनर किसी बात को गलत तरीके से ले रहा है तो उस बात पर गुस्सा होने की जगह आप उसे प्यार से समझाएं, क्योंकि गुस्से में आप अपनी बात उसे नहीं समझा पाएंगे और बातें सिर्फ बिगड़ेंगी। इसलिए शांति के साथ बातों को सुनें और अपनी बात भी रखें।
 
एक-दूसरे से करें बात
 
चाहें आप कितने भी व्यस्त क्यों न हों लेकिन अपने साथी के लिए समय जरूर निकालें, क्योंकि आपसी संचार आपके रिश्ते को मजबूती देता है इसलिए समय-समय पर इस बात का अहसास कराएं कि आप उनके बारे में व्यस्त होने के बाद भी सोचते हैं।
 
किसी भी रिश्ते में वफादारी बहुत जरूरी होती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपके लिए वफादार रहे तो आपको भी वफादार रहना चाहिए।
 
एक-दूसरे को दें पूरी आजादी
 
यदि आपकी भी आदत रोकने-टोकने की है तो इसे बंद करना ही सही है, क्योंकि किसी भी मजबूत रिश्ते के लिए एक-दूसरे को आजाद रखना ज्यादा जरूरी है। उनकी खुशी जिसमें है, उन्हें उसके लिए न रोके। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख