suvichar

तलाश... जो पूरी न हुई

Updated: गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014 (18:43 IST)
SubratoND
लियो टॉल्‍स्‍टाय ने 18वीं सदी में एक उपन्‍यास लिखा था- अन्‍ना कारेनिना। एक विवाहित स्‍त्री का प्रेम के लिए भटकना और उसे पाकर भी मौत को पाना, विचारों की जटिलता प्रस्‍तुत करता है। यह एक ऐसे दौर की कथा है, जब समाज में स्‍त्री का प्रेम करना अपराध माना जाता था और यदि एक विवाहित स्‍त्री ऐसा कर रही है, तो उससे बड़ा कलंक और क्‍या हो सकता था! लेकिन उपन्‍यास की नायिका अन्‍ना कारेनिना ने उन बंधनों को मानने से इंकार कर दिया और प्रेम कर बैठी।

अन्‍ना का विवाह उससे उम्र में 20 साल बड़े व्‍यक्ति काउंट कारेनिन से होता है। उसका एक बेटा भी है-सेर्योझा। सारी सुख-सुविधाओं से घिरी अन्‍ना के जीवन में एक ऐसा खालीपन था, जिसे कोई भी ऐशो-आराम भर नहीं सकता था। उस खालीपन को तलाश थी, प्रेम की। और एक दिन ट्रेन में सफर करने के दौरान उसकी मुलाकात होती है व्रोन्‍स्‍की से। शुरुआत में अन्‍ना को व्रोन्‍स्‍की में कोई दिलचस्‍पी नहीं होती, लेकिन धीरे-धीरे अन्‍ना को उसका साथ अच्‍छा लगने लगता है। उसे महसूस होता है, इसी प्रेम की तो उसे तलाश थी। दोनों के रिश्‍ते प्रगाढ़ होने लगते हैं। व्रोन्‍स्‍की से उसे एक बेटी भी होती है। यह प्रेम अन्‍ना के पति को बिल्‍कुल रास नहीं आती। काउंट को लगता है कि इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्‍ठा मिट्टी में मिल जाएगी। वह अन्‍ना को व्रोन्‍स्‍की से दूर रहने की हिदायत देता है और साथ ही उनकी बेटी को अपनाने की बात भी कहता है।

अन्‍ना ने जिस प्‍यार के लिए अपने पति और पूरे समाज से बगावत की, उससे ही दूरियाँ बढ़ने लगीं थीं। अब अन्‍ना और व्रोन्‍स्‍की के रिश्‍ते
लियो टॉल्‍स्‍टाय ने 18वीं सदी में एक उपन्‍यास लिखा था- अन्‍ना कारेनिना। एक विवाहित स्‍त्री का प्रेम के लिए भटकना और उसे पाकर भी मौत को पाना
बोझिल होने लगे थे, अन्‍ना के जीवन में न प्रेम रहा और न ही पति नाम का कोई सामाजिक रिश्‍ता। दोराहे पर खड़ी अन्‍ना को लगा कि उसकी जिंदगी में मौत से बेहतर विकल्‍प और कुछ नहीं हो सकता। अंतत: उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली, और प्रेम की तलाश पूरी होकर भी अधूरी रह गई।
लेखक के बारे में
कमल शर्मा
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

जीना सीखिए

Friendship Day 2026: अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए 5 यूनिक गिफ्ट आइडिया, नया ट्रेंड हो रहा वायरल

Friendship Day 2026: कैसे दोस्तों के दोस्त बन जाते हैं जिंदगी के सबसे पक्के दोस्त?

गाली पर इतना बवाल क्यों? भाषा बिगड़ रही है, या समाज का असली चेहरा सामने आ रहा है?

कागज से नहीं, भ्रांतियों से बचने की आवश्यकता है