Hanuman Chalisa

अमर-प्रेम की दिलकश याद : शीरीं-फरहाद

आर्मेनिया के बादशाह की बेटी शीरीं बेइंतहा खूबसूरत थी। उसकी तस्वीर देखकर ही पर्शिया के बादशाह खुसरो उस पर फिदा हो गए थे। उन्होंने अपने सिपहसालार को शीरीं के सामने शादी का प्रस्ताव लेकर भिजवाया। खुसरो का प्रस्ताव शीरीं ने मान तो लिया साथ ही शर्त भी रख दी कि वह पर्शिया के लोगों तथा उसके लिए दूध का दरिया लाकर दे दे। नहर खुदवाने का काम जिस शख्स को सौंपा गया वह था फरहाद। इस बीच खुसरो ने शीरीं से निकाह कर लिया था।  

खुसरो ने फरहाद को बुलवाया और शीरीं से मिलवाया ताकि उसकी सलाह पर फरहाद नहर की खुदाई कर सके। शीरीं को देखते ही फरहाद उसका दीवाना हो गया। नहर खोदते-खोदते फरहाद शीरीं के नाम की रट लगाने लगा। एक दिन जब शीरीं वहां आई तो फरहाद ने उसके कदमों पर झुकते हुए अपने इश्क का इजहार किया, लेकिन शीरीं   ने उसे झिड़क दिया।
 
लेकिन प्यार हार कहां मानता है। शीरीं का नाम लेते-लेते फरहाद ने समय से पहले नहर तो खोद डाली, लेकिन वह शीरीं के इश्क में दीवाना हो गया। जब खुसरो को इसकी जानकारी मिली तो वह आगबबूला हो गया। लेकिन फरहाद ने बिना डरे दिल की बात कह डाली कि मैं शीरीं की मोहब्बत में इतना दीवाना हो गया हूं कि अपने दिलो दिमाग पर नियंत्रण ही नहीं रहा। इस पर खुसरो ने तलवार से उसे मारना चाहा तो उसके वजीर ने रोक लिया और सलाह दी कि यदि वह अपनी मेहनत से पहाड़ियों के आर-पार सड़क बना देगा तो शीरीं से उसका निकाह कर दिया जाएगा। वह जानता था कि फरहाद यह नहीं कर पाएगा। लेकिन दीवाने फरहाद ने यह शर्त स्वीकार कर ली। सड़क बनाते-बनाते फरहाद ने खाना-पीना छोड़ दिया।
 
उसकी बेइंतहा मोहब्बत ने आखिर शीरीं का दिल जीत लिया। इस बीच सड़क पूरी होते देख खुसरो घबराया। उसने फरहाद के पास यह झूठी खबर पहुंचा दी कि शीरी ने आत्महत्या कर ली। यह सुनते ही फरहाद दीवारों से सिर पटक-पटककर चिल्लाने लगा और अपने सिर पर कुल्हाड़ी मारकर दम तोड़ दिया। जब शीरीं को फरहाद की मौत की खबर सुनाई गई तो वह दौड़कर उस जगह पहुंची जहाँ फरहाद ने दम तोड़ा था। और जब उसे खुसरो के छल का पता चला तो उसने महल में लौटने से इंकार कर दिया और फरहाद के कदमोंपर दम तोड़ दिया। इन दो अमर प्रेमियों को एक साथ दफन किया गया। ये भले ही दुनिया से कूच कर गए हों, लेकिन इनकी मोहब्बत आज भी जिंदा है और कयामत तक जिंदा रहेगी

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

अगला लेख