ramcharitmanas

सजन रे झूठ मत बोलो..

Written By WD
Published: बुधवार, 21 दिसंबर 2011 (14:31 IST)
ND
लंदन, इस खबर को पढने के बाद शायद आपकी पत्नी या प्रेमिका आपके लिए बॉलीवुड का यह सदाबहार गीत गाए, ‘सजन रे झूठ मत बोलो..’। क्योंकि एक अध्ययन में दावा किया गया है कि ज्यादातर मर्द महिलाओं के इस सवाल पर सच नहीं बोल पाते हैं, ‘क्या मैं मोटी दिख रही हूं?’ एक सर्वेक्षण में पाया गया कि करीब एक तिहाई लोग अपनी पत्नी या प्रेमिका के इस सवाल का सामना नहीं कर पाते। उन्हें अपने प्यार के दुखी होने या भड़कने की आशंका होती है।

हालांकि महिलाएं सच बोलने में इतना नहीं घबराती और झटपट अपने प्रेमी को डायटिंग की सलाह दे देती हैं। ब्रिटेन में हुए सर्वे में केवल 10 फीसदी महिलाओं को यह मुद्दा उठाने में झिझक हुई।

डेली एक्सप्रेस की खबर में बताया गया कि अध्ययन के मुताबिक, महिलाएं अपनी सहेलियों के बीच इस मुद्दे को उठाने में कन्नी काट जाती हैं। एक चौथाई महिलाएं अपनी सहेली को यह बोलने से कतराती हैं कि उन्हें स्लिम होने की जरूरत है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा