dharma sangrah
✕

शादी के पहले साल की नई-नई उलझनें

नवविवाहित जोड़ों के बीच आने वाली मुख्य परेशानियां

Written By WD
Updated: सोमवार, 18 फ़रवरी 2013 (13:33 IST)
1. हनीमून :

FILE


हनीमून के वक्त पति को चाहिए कि वह अपनी पत्नी को पूरा-पूरा वक्त दें। यही वह समय होता है जब दांपत्य जीवन की मजबूत नींव रखी जाती है। सेक्स के अलावा खर्च, जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं तथ ा स्वयं की आदतों और कमियों पर ईमानदारी से बात की जाना चाहिए। हनीमून महज सेक्स के लिए नहीं होता बल्कि यह आपसी प्यार और विश्वास बढ़ाने के लिए होता है। हनीमून सारी उम्र याद रहता है इसलिए दोनों को प्रयास करना चाहिए कि वैचारिक या व्यावहारिक कड़वाहट ना पनप सकें।


2. नया परिवेश :

FILE


दो भिन्न-भिन्न परिवेश से आने वाले व्यक्ति साथ जीवन की शुरुआत करते हैं तो इसकी अपनी दिक्कतें होती हैं। कई तरह के कल्चर शॉक भी लगते हैं।

3. अत्यधिक अपेक्षाएं :

FILE


शादी करते ही कई नए रिश्ते बन जाते हैं और परिवार के साथ एडजस्टमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ऐसे में कई गलतफहमियों-परेशानियों के पनपने की आशंका होती है। पारिवारिक अपेक्षाएं लड़कियों से ज्यादा होती हैं इसलिए एडजस्टमेंट की समस्याएं भी उन्हीं के सामने ज्यादा होती हैं।

4. आदतें :

FILE



खानपान, एक्सरसाइज, फिटनेस, सोने-जागने, घूमने-फिरने को लेकर सबकी आदतें अलग-अलग होती हैं। जब दो अलग-अलग व्यक्ति दांपत्य जीवन में प्रवेश करते हैं तो अपनी आदतों के कारण भी उन्हें समस्या होती है।

5. बेडरूम :

FILE


सबकुछ समझते हुए भी एकाएक किसी नए व्यक्ति के साथ बेडरूम शेयर करने का विचार जल्दी गले नहीं उतरता। लगता है मानो प्राइवेसी खत्म हो गई। धीरे-धीरे ही शेयरिंग का महत्व समझ आता है।

6. भावनाओं के स्तर पर भिन्नता :

FILE


अक्सर पति अपनी पत्नी के भावनात्मक पहलुओं को उस गहराई से नहीं समझ पाता है जिसकी पत्नी को अपेक्षा होती है। वह जल्द से जल्द चाहता है कि पत्नी उसके घर के माहौल में ढल जाए पर वास्तव में ऐसा तुरंत संभव नहीं है। पति को पत्नी के लिए वक्त देना चाहिए। क्योंकि पति के पास तो उसका अपना परिवार पहले भी था और अब भी है लेकिन वह अपने परिवार,मि‍त्र और कई बार शहर छोड़ कर आई है।

7. लेट मैरिज :

FILE


आजकल शादियां बड़ी उम्र में होने लगी है तब तक पति हो या पत्नी, सबकी अपनी लाइफ स्टाइल विकसित हो चुकी होती है। ऐसे में टकराव बेहद स्वाभाविक है। यहां दोनों को परिपक्वता से काम लेना चाहिए। देरी से शादी में यह भी एक परेशानी हो सकती है कि पति या पत्नी का पुराना कोई रिश्ता हो। अगर ऐसा है तो दोनों को शादी के बाद किसी तरह का कोई पुराना रिश्ता कायम नहीं रखना चाहिए। '' अब हम सिर्फ दोस्त हैं'' जैसे वाक्य जहर का काम कर सकते हैं और कई जिंदगियों को दांव पर लगा सकते हैं। क्योंकि सच तो यह है कि आप कितने ही ईमानदार रहने की कोशिश करें पर पुरानी बातें दोहराने का ख्याल फिर आ सकता है । नैतिक दृढ़ता यहां बेहद आवश्यक है।

8. सेक्स को लेकर डर :

FILE


भारतीय समाज में सेक्स को लेक‍र कई तरह की भ्रांतियां हैं। ऐसे में युगल के मन में कई तरह के डर होते हैं। जिसका असर संबंधों पर पड़ता है।

9. नौकरीपेशा :

FILE


दोनों नौकरीपेशा हैं तो परेशानियां बढ़ती हैं। थकान, जिम्मेदारियां और दबाव से आपसी संबंधों पर असर पड़ता है।

व्यवहार स्पर्श का :

FILE


पति हो या पत्नी दोनों को इस विषय में बेहद समझदारी की जरूरत है। शादी से पहले आप चाहे अपने जीजाजी से 'हग' करती रही हो पर शादी के बाद हो सकता है पति को यह रास ना आए। उसी तरह शादी से पहले पति घर की बड़ी होती लड़कियों से चाहे लिपटता-चिपटता रहा हो पर शादी के बाद एक गरिमा कायम रखना बेहद जरूरी है क्योंकि कोई पत्नी कभी नहीं चाहेगी कि उसका पति उसके सामने इस तरह की हरकतें करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति