Daily Horoscope
✕

वासंती मौसम में रोमांस के फूल

डेटिंग टिप्स

Written By WD
Updated: रविवार, 6 फ़रवरी 2011 (10:41 IST)
ND
खूबसूरत वासंती मौसम में रोमांस खुद ब खुद दिलों में उठता है। मन में हिलोरे चलती है। खुशनुमा हवा मदहोश करती है। वसंत और फरवरी माह को प्यार के लिए सबसे उम्दा मौसम माना गया है। पुराने साहित्य में वसंत से जुड़ीं मिलन और जुदाई की कविताएँ तथा कहानियों में वासंतिक वर्णन बड़ी खूबी से पेश किए गए हैं। आइए जानते हैं वसंत के खिले-खिले दिनों में रोमांस को कैसे दिलकश और मादक बनाया जाए।

1 यह मौसम खूबसूरत दिखने और सज सँवर कर रहने का है। इसलिए जितना हो सके फैशनेबल और स्टाइलिश रहने की कोशिश कीजिए।

2 एक से एक परिधान पहनें। इस मौसम में खिले हुए चटख वासंती पीले रंग, लाल, बेबी पिंक और गहरे शोख कलर अच्छे लगते हैं। इस मौसम में कम और भड़काऊ कपड़े पहनने के बजाय सुरूचिपूर्ण व कलात्मक कपड़े पहनें। आपका पार्टनर खिल उठेगा।

ND
3 हो सके तो दोनों मैच के ड्रेसेस पहने।

4 लहराते बालों के साथ लड़कियाँ बाइक पर बैठें और लड़कों के लिए टिप्स है कि अपने बालों में लेटेस्ट ब्रांड का जेल लगाएँ।

5 इस मौसम में डार्क लिपस्टिक अच्छी लगती है। लड़के स्लीवलेस टी शर्ट और ब्रेसलेटनुमा रिस्टवॉच पहनें।

6 एक ही मग से गर्मागर्म कॉफी या चाय पीजिए।

7 यह मौसम प्यार में बेहोश हो जाने का जरूर है मगर युवा यह ध्यान रखें कि होश खोने के नुकसान क्या है। रोमांटिक होने में और सेक्सी होने में अंतर है। नजदीकियों की गर्माहट महसूस कीजिए लेकिन सही वक्त पर खुद को संभाल लें।

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!