Hanuman Chalisa
✕

लिव इन रिलेशनशिप !!

नई उलझनें भी पैदा होंगी...

Written By WD
Updated: बुधवार, 24 मार्च 2010 (17:27 IST)
ND
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को लिव इन रिलेशनशिप को उचित ठहराते हुए कहा है कि जब दो लोग साथ रहना चाहते हैं तो इसमें क्या अपराध है। इस बाबत चुनिंदा लोगों से चर्चा की गई। जिनमें से अधिकत र का मानना है कि यह व्यक्तिगत मामला है तथा इस बाबत संबंधित लोगों को ही सोचना चाहिए। अलबत्ता लगभग सभी यह जरूर सोचते हैं कि इससे समाज प्रभावित होगा।

व्यक्तिगत मामला
सामाजिक कार्यकर्ता तपन भट्टाचार्य कहते हैं कि लिव इन रिलेशनशिप हरेक का व्यक्तिगत मामला है। लेकिन इस चलन के बढ़ने से समाज में जो परिवार नामक संस्था है, वह जरूर प्रभावित होगी। दो बालिग लोग यदि शादी के बिना एक साथ रहने या न रहने का फैसला करते हैं तो उनसे तो आप सवाल नहीं कर सकते। मगर इस दौरान उनके बच्चे होते हैं तो उनका भविष्य क्या होगा, यह एक बड़ा प्रश्न है?

भारतीय समाज में बढ़ावा नहीं मिलेगा
लिव इन रिलेशनशिप जैसी चीजों में उन लोगों की रुचि होती है जो भारतीय मूल्यों और संस्कृति में विश्वास नहीं करते हैं। युवा कवि उत्पल बनर्जी बताते हैं कि हमारी संस्कृति कुछ ऐसी है कि हम आत्मीयता के साथ परिवार बनाते हैं। जबकि इस कॉन्सेप्ट में परिवार की जिम्मेदारी या संस्कार का नामोनिशान तक नहीं होता। भारत में भी कुछ लोग इसमें रुचि रखते हैं लेकिन भारतीय समाज में इसे बहुत ज्यादा बढ़ावा नहीं मिलेगा।

कोई फर्क नहीं पड़ेगा
सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण गोखले कहते हैं कि लिव इन रिलेशनशिप का चलन महानगरों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। यदि इसे मान्यता मिल गई है तो निश्चित रूप से उन युवाओं का समर्थन है जो इसमें विश्वास रखते हैं। हालाँकि मान्यता मिलने या न मिलने से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि सही और गलत बातें समाज में पहले से ही मौजूद हैं।

बेहतर समझ के आधार पर साथ रहें
एमबीए के विद्यार्थी आशुतोष कहते हैं कि लिव इन रिलेशनशिप का फैसला सही है। क्योंकि वैसे भी अधिकतर मौकों पर यह देखने में आता है कि लोग शादी के बंधन में बँधने के बावजूद एक-दूसरे के प्रति समर्पण का भाव ज्यादा समय तक नहीं रख पाते हैं। इससे अच्छा है कि बेहतर समझ के आधार पर दो लोग साथ रहें।

अपना-अपना नजरिया
विद्यार्थी अंकुर कहते हैं कि हर व्यक्ति का अपना एक नजरिया होता है। लिव इन रिलेशनशिप का मसला भी ऐसा ही है। देश हो या विदेश न सभी लोग लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं और न ही सभी शादी करके रहते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया