Hanuman Chalisa
✕

लव-मंत्र : टूटता प्यार, कारण हजार

अपराजिता

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 6 जनवरी 2012 (11:27 IST)
ND
तमाम अध्ययनों ने इस बात की पुष्टि की है कि आजकल पति-पत्नी में भी अच्छी-खासी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। जिन घरों में पत्नी बेहतर काम करती है, या अधिक पढ़ी-लिखी होती है, ऐसे घरों में अक्सर तर्क और बहस की स्थिति बन जाती है। ...तो क्या महिला का ज्यादा समझदार होना खराब है? शायद नहीं। असल में पति हमेशा पत्नी से कुछ खास बातो ं की उम्मीद रखता है, इसी तरह पत्नियों की भी कुछ ख्वाहिश होती है।

आमतौर पर देखा गया है कि पति अपनी पत्नी की ख्वाहिशों, इच्छाओं को ज्यादा तूल नहीं देता। जिन घरों में पत्नी कामकाजी होती है, वे अपने अधिकारों तथा अपनी इच्छाओं को दबाने के पक्ष में नहीं होती। यही वजह है कि पति-पत्नी में अक्सर उनका आत्मसम्मान आड़े आने लगता है। जब पति-पत्नी एक स्तर के होते हैं तो पहले-पहल रिश्ता काफी मजबूत होता है।

लेकिन आमतौर पर ऐसे जोड़ों के बीच ही प्रतिस्पर्धा अपने उफान पर होती है। कोई एक यदि हार जाता है तो दूसरे के मन में अपने पार्टनर के प्रति घृणा भर जाती है। इसी तरह सफल पार्टनर के मन में जीत का उत्साह मौजूद होता है इसलिए वह घमंड से चूर भी हो सकता है। असल में जब तक पति-पत्नी एक-दूसरे की सफलता को खुद से नहीं जोड़ेंगे तब तक उनके आपसी रिश्ते तमाम कोशिशों के बावजूद अच्छे मुकाम पर नहीं पहुंच सकते।

ND
दोनों पार्टनरों को समझना चाहिए कि अपना रिश्ता मजबूत बनाने के लिए दोनों को कुछ समझौते, कुछ त्याग करने पड़ते हैं। खासतौर पर पुरुषों को बदलते माहौल के साथ खुद को एड्जस्ट करना सीख लेना चाहिए। अगर आपकी पत्नी कामकाजी है तो आपकी जिम्मेदारियां उसके प्रति खुद-ब-खुद बढ़ जाती हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए घर के साथ-साथ दफ्तर संभालना वाकई मुश्किलों भरा काम होता है, लेकिन पुरुष इस बात को आसानी से स्वीकार करने को तैयार नहीं होते।

आमतौर पर देखा जाता है कि पुरुष अक्सर अपनी पत्नी के सामने दो ही विकल्प रखते हैं। पहला, काम न करो और दूसरा, काम की आड़ में घर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जहां महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी मदद की है, आर्थिक स्थिति से अपने परिवार को मजबूत बनाया है, वहीं पुरुषों को चाहिए कि अपनी पत्नी को सहयोग करें ताकि भावनात्मक रूप से महिला कभी खुद को अकेला और तन्हा न पाए। अपने प्यार को किसी भी परिस्थिति में टूटने ना दें, चाहे हजारों कारण आपकी राहों में आए यही सुखी जीवन का लव-मंत्र है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया