dharma sangrah
✕

लव-मंत्र : जब दूर हो आपका हमदम

-स्वप्ना कुमार

Written By WD
Updated: रविवार, 20 नवंबर 2011 (12:45 IST)
ND
रिया और वंश पिछले चार सालों से साथ थ े। दोनों ने अपनी पढ़ाई मुबंई में ही पूरी की। पढ़ाई के बाद दोनों की अच्छी कंपनियों में जॉब भी लग गई, लेकिन वंश को जॉब के कारण बैंग्लूर जाना पड़ा, जबकि रिया की जॉब मुंबई में ही रही। दोनों का रिश्ता कॉलेज में एक आदर्श रिश्ता माना जाता था। वंश के बैंग्लूर जाते ही मानो इस रिश्ते को किसी की नजर लग गई। रिया को लगने लगा कि वंश बदल गया है और इस कारण वह आए दिन परेशान रहने लगी।

यह सिर्फ रिया और वंश की ही कहानी नहीं है बल्कि उन हजारों, लाखों जोड़‍ियों की भी कहानी है जो लांग डिस्टेंस रिलेशन में हैं, जिनके पार्टनर उनसे दूर हैं। अक्सर देखा गया है कि लांग डिस्टेंस रिलेशन ज्यादा कारगर साबित नहीं हो पाते हैं। स्थानों में दूरियों के साथ ही दिलों में भी दूरियां आ जाती हैं और जैसे-जैसे समय ‍बीतता जाता है ये दूरियां बढ़ती ही जाती हैं।

ऐसा होने की खास वजह है कि लोग लांग डिस्टेंस रिलेशन में अपनी भावनाओं को जाहिर करने में विफल हो जाते हैं। शॉर्ट डिस्टेंस रिलेशन में आसानी से अपनी भावनाओं को मेल-मुलाकातों, चुंबनों और आलिंगन के द्वारा जाहिर किया जा सकता है लेकिन जब बात लांग डिस्टेंस रिलेशन की हो तब क्या किया जाए।

अगर आप भी लांग डिस्टेंस रिलेशन में हैं और इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तब नीचे दिए गए कुछ आसान से टिप्स अपनाएं और रिलेशन को टूटने से बचाएं।

1 जब भी टाइम मिले अपने प्यार को कॉल करें। एक समय निर्धारित करें जिसमें रोजाना आप एक-दूसरे से बात करें। एक-दूसरे से कॉन्टेक्ट करने में लंबा अंतराल न रखें।

उन्हें रोज रात को सोने से पहले कॉल, मैसेज करें। उनसे उनकी होल डे एक्टिविटी के बारे में पूछें और अपनी एक्टिविटी भी बताएं। वीडियो चैट करें, ई-मेल करें। जितना हो सके एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में रहें।

2 अपने पार्टनर के सेल में रोमांटिक मैसेज ड्रॉप करें। कोशिश करें जब आपका पार्टनर सुबह सो कर उठे और अपना सेल देखे तब उसे आपका प्यार भरा संदेश मिले।

ND
3 जब भी आप वीडियो चैट करें तो इसे एक डेट के रूप में लें। अच्छे से तैयार हों उनके लिए फ्लॉवर्स लें। हालांकि ये फ्लॉवर्स कई हफ्तों तक आपकी ही कुर्सी पर रखें रहेंगे लेकिन आपके प्यार का एहसास आपके हमदम के दिल और दिमाग में हमेशा कायम रहेगा।

4 अपने हमदम के लिए टाइम निकालें और अचानक से उनके पास पहुंचकर उन्हें सरप्राइज करें।

ND
5 ओकेजनली उन्हें कार्ड, गिफ्ट, चॉकलेट भेजना न भूलें।

6 एक-दूसरे पर विश्वास बनाए ‍रखें। अपने हमदम पर बिना बजह शक न करें।

7 ई-कार्डस से अपनी भावनाओं को जीवंत रूप दें।

8 अपने संवादों में 'आई लव यू, आई मिस यू' वाक्यों का भरपूर प्रयोग करें। उन्हें अपने कमिटमेंट का भी एहसास कराएं।

9 हेंड मेड ग्रीटिंग्स, लव लेटर, कविताओं को भी उन तक पहुचाएं।

10 हमेशा सकारात्मक सोच रखें। याद रखें कि यह महज कुछ समय की ही दूरी है जीवन भर की नहीं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें