आपका प्यार आपके पास खिंचा चला आए, इसके लिए दिन की शुरूआत करें, एक प्यार भरे किस के साथ। ये जरुरी नहीं है, कि अपने प्यार के साथ लंबा वक्त बिताया जाए, प्यार में जरूरी है कि जितना वक्त बिताया जाए, उसे दिन में जब भी याद किया जाए, वो आपके और आपके साथी के चेहरे पर मुस्कान ले आए, ताकि दिनभर के काम की थकान के बावजूद भी आपका दिल साथी से मिलने के लिए बेकरार हो जाए।
अगले पेज पर : हंसी, जो भुलाए न भूले
हंसी, जो भुलाए न भूले रोजाना की ज़िम्मेदारियों और काम की थकान में बातें न बिगड़े, इसलिए ज़रुरी है कि हंसी-मज़ाक को जिंदगी में शुमार कर लिया जाए। यहां तक, कि रुठे यार को मनाने के लिए भी कुछ हंसी-ठहाके भरे प्रयास कई बार बड़े काम के साबित होते हैं।
दो लफ्जों की तारीफ, जो दिल जीत ले कुछ तो खासियत है शख्यियत में तेरी, वरना इस दिल को कोई और क्यों नहीं भाता। मतलब यही है कि कोई न कोई ख़ास बात सबमें होती है और समय पर इसकी तारीफ करना ज़रूरी होता है। ऐसा अक्सर होता है कि आपका प्यार सिर्फ़ आपसे तारीफ सुनना चाहता है। कोई दूसरा क्या सोचता है इससे उसे फर्क नहीं पड़ता और अगर आपने उसकी तारीफ कर दी, तो दिल में गिटार बजते देर नहीं लगती।
कुछ लम्हों के लिए हम बीते वक्त में खो जाएं गुजरा हुआ वक्त अगर मीठी यादों का गुलदस्ता है, तो समय-समय पर उसकी महक लेते रहें। कहने का मतलब है कि कैसे आपकी आपके साथी के साथ मुलाकात हुई थी, आप एक-दूसरे की जिंदगी में आए, कौन-कौन से हसीन पल आपने साथ में गुज़ारें, उन पलों की गर्मजोशी और ताज़गी को अपनी जिंदगी में बरकरार रखें। इसके कई तरीके हो सकते हैं साथ में पुरानी तस्वीरें देखना, शादी का एल्बम, एक-दूसरे को दिए तोहफे वगैरह।
प्यार के रिश्ते को अगर मुश्किलों से बचाना है तो एक-दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने की आदत डालें। याद रहें कि दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जिसमें कोई कमी नहीं या जिससे कोई गलती नहीं होती। बात तो तब बिगड़ती है जब एक गलती के कारण लगातार कई गलतियां होती चली जाती हैं। अगर साथी से गलती हो जाए, तो उसे माफ कर दीजिए और अगर आपसे कोई गलती हो जाए, तो आई एम सॉरी कहने में देर न लगाएं।
समाप्त