मुन्नाभाई की जादू की झप्पी देना न भूलें। स्पर्श से प्यार बढ़ता है। दिन में किसी भी बहाने एक दूसरे को अपना स्पर्श जरूर दिया कीजिए, जैसे सड़क पार करते समय दोनो ं ए क- दूसर े क ा हा थ पकड़ लें।
स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें कुछ लोग कहते रहते हैं कि 'तुम्हारी भाभी को कब डायबिटीज हो गई, मालूम नहीं पड़ पाया' तो फिर कुछ लोगों का कहना रहता है कि चिन्टू के पापा को गठिया की बीमारी कब लग गई मैं जान ही नहीं पाई'। इसमें आपकी गलती है। आप अपने जीवनसाथी को प्यार तो करते हैं लेकिन उसके स्वास्थ्य के प्रति अपनी जवाबदारी को बिलकुल ही भूल गए हैं.. हमेशा उनके स्वास्थ्य पर ध्यान रखा करें। अगर थोड़ी-सी भी तबीयत नरम पड़े सीधा डॉक्टर के पास उन्हें लेकर जाना न भूलें।
ऑफिस-दुनियादारी की बातें बहुत न करें कुछ लोगों की आदत रहती है कि सुबह-सुबह ऑफिस जाने से पहले अखबार हाथ में पकड़कर पूरी दुनियादारी की बातें एक श्रेष्ठ वक्ता की भाँति अपनी पत्नी को सुनाने बैठ जाते हैं। इसके कारण सुबह के फुरसत के कुछ पल भी वह एक साथ नहीं बिता पाते।
कुछ महिलाओं की भी आदत रहती है कि वे हमेशा घर की समस्याओं या पड़ोस की समस्या लेकर पति के सामने बैठ जाती हैं। कुछ लोग तो इससे आगे निकलकर रात को घर जाते ही पूरे दिन ऑफिस में क्या हुआ उसका कच्चा चिट्ठा बयान करना शुरू कर देते हैं। यह बहुत बुरी आदत है। अगर आप भी इससे ग्रसित हैं तो जितनी भी जल्दी हो सके सुधार कर लीजिए।
जन्मदिन, शादी की वर्षगाँठ न भूलें..
आजकल समाचार-पत्रों में हम कितने ही हत्याकांड ऐसे सुनते हैं जो चरित्र को लेकर आशंका के चलते हो जाते हैं जबकि अनेक बार वास्तविकता कुछ और होती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिना वजह अपने जीवनसाथी को शक की निगाह से देखते हैं।
शादी के बाद भी एक दूसरे का जन्मदिन और शादी की वर्षगाँठ न भूलें। उस दिन एक-दूसरे के लिए तोहफे लाएँ। इन दिनों को अच्छी तरह से सेलिब्रेट करें ताकि पिछले 2-3 महीनों की कसर पूरी हो सके।
संभव हो तो ऑफिस से इस दिन छुट्टी ले लें। सुविधाजनक हो तो कोई बड़ा गृहस्थी का सामान जैसे वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, टीवी आदि खरीद लें लेकिन इससे एक दिन पहले या बाद में। इस दिन को सामान की खरीदी में बर्बाद न करें। इस दिन घर पर ही कोई गुलाब या जो भी आपकी पसंद का पौधा हो लगाएँ।
बेवजह शक न करें आजकल समाचार-पत्रों में हम कितने ही हत्याकांड ऐसे सुनते हैं जो कि चरित्र को लेकर आशंका के चलते हो जाते हैं जबकि अनेक बार वास्तविकता कुछ और होती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिना वजह अपने जीवनसाथी को शक की निगाह से देखते हैं।
कुछ औरतें ऑफिस से देर से आने वाले अपने पतियों को कई सारे सवालों के घेरे में लाकर खड़ी कर देती हैं.. जैसे कि ''कहाँ थे अब तक? इतनी देर क्यों हो गई आदि। इनसे बचें। हाँ रोज-रोज देर होने की कोई वजह है तो पतिदेव खुद ही बता दें और नहीं बताते हैं तो मूड देखकर खुद ही अच्छे ढंग से पूछ लें तो वह अन्यथा भी नहीं लेंगे और देरी का कारण भी बता देंगे।