1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
Written By WD

प्यार के पाँच सुहाने टिप्स

रोमांस
- वेबदुनिया फीचर डेस्क

ND
ND
हर लड़की का सपनों का एक राजकुमार होता है, अपने प्रियतम में वो उस राजकुमार की छबि ढूँढने लगती है जिसके वो सपने देखा करती थी लेकिन उसके व्यक्तित्व के कई अनछुए और अनजाने पहलू ऐसे भी होते हैं जो उसके सपनों से ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं जिन्हें वह नहीं जान पाती।

लड़कों का व्यवहार और उनके सोचने का तरीका बिलकुल अलग होता है। इसलिए आपको अपने दोस्त से इस बात की उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि वह बिलकुल बदलकर आपकी तरह हो जाएगा। आपको उसे बदलने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अनछुए पहलूओं को।

1. समझें रिलेशनशिप
प्यार की पहली नजर को हर किसी ने अनुभव किया होगा, ये एक ऐसा अनुभव है जब आपके लिए आपका साथी पहली प्राथमिकता होता हैं, ऐसे में आपसे मिलने के लिए वक्त से पहले पहुँचना और घंटों इंतजार करना प्रेम रूपी तपस्या का ही एक हिस्सा होता है। वक्त बीतने पर जब सामंजस्य बढ़ जाता है तब ये उम्मीद कम कर देना चाहिए कि एक प्रेम पत्र के साथ वह रोज सुबह फूलों का गुलदस्ता आपके दरवाजे पर रख कर जाएगा, या फिर पहले की तरह सुबह-शाम फोन पर घंटों बातें किया करेगा।

वह दो-तीन दिनों तक आपको फोन न कर पाए, तो आपको अपनी नाराजगी दिखाते समय यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस तरह उसके किसी व्यवहार से आपको दुख पहुँचता है, उसी तरह आपकी भी कुछ बातें उसकी भावनाओं को ठेस पहुँचा सकती हैं।

2.जानिए वर्डलेस फीलिंग्स
तारीफ सुनना हर व्यक्ति को अच्छा लगता हैं, लेकिन नारी जैसी निर्मलता पुरुषों में कम होती हैं। हो सकता हैं वो आपकी उम्मीद पर पूरी तरह नहीं उतर पाए, या अपनी भावनाओं को शब्दों में ना ढाल पाए। आपके किसी तोहफे पर धन्यवाद जैसे औपचारिक शब्दों की उम्मीद रखने की बजाय उसकी आँखों में उतर आई प्रसन्नता को देखने की कोशिश करें। भावनाएँ महसूस करने के लिए होती है जरूरी नहीं कि उन्हें शब्द दिएँ जाएँ। शब्दों के सफर में अक्सर अर्थ बदल भी तो जाते हैं।

ND
ND
3. लड़कों की अपेक्षाएँ
प्रेम को तो ऋषि मुनियों ने भी पवित्र माना है, फिजीकल एट्रेक्शन नेचुरल हैं जिससे कोई भी दूर नहीं रह पाया है। हमारे समाज में कुछ नियमों को संस्कार का रूप दिया है जिसे कई बार युवा वर्ग अपनाने से मना कर देते हैं इसका मतलब यह नहीं कि वह सिर्फ आपसे फिजीकल एट्रेक्शन की वजह से जुड़ा है। यदि आप इन नियमों का पालन करना चाहते हैं तो आप पर निर्भर करता है कि नाराज होने या उसका तिरस्कार करने की बजाय प्रेम से समझाएँ। दैहिक संबंध से परे एक और चीज बहुत महत्वपूर्ण होती है वह है स्पर्श जो उसे अपनत्व का एहसास दिलाता है। इसलिए उसे गलत समझने के बजाय अपनी लिमिटेशन का अहसास कराएँ।

4.हर रूप में नारी है एक सी
ऐसे ही कुछ विचार होते हैं पुरुषों के, चाहे वह पत्नी हो या प्रेमिका वो उसमें हर रूप को खोजने की कोशिश करता है। आप अपने हर रूप को उसके सामने कितना साकार कर पाते हो यह आप पर निर्भर करता है। उसकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर, निराशा के समय में हिम्मत दिलाकर, खुशी के पलों की सहभागिता बन आप नारी के हर रूप को साकार कर सकती है।

5. नाराजगी जल्दी जाहिर न करें
लड़कियाँ अपनी सारी भावनाएँ दूसरों के सामने बड़ी सहजता से जाहिर कर देती हैं। अगर उन्हें किसी बात से नाराजगी भी होती है तो वे उसे सबके सामने जाहिर कर देती हैं। लड़के इस मामले में काफी धैर्यवान और गंभीर होते हैं। लड़कों में छोटी-छोटी बातों को लेकर बेवजह बहस या रोक-टोक करने की प्रवृत्ति नहीं पाई जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि किसी छोटी-सी बात पर या बेवजह भी लड़कों को बहुत तेज गुस्सा आता है और ऐसी स्थिति में आपसी संबंधों में दरार पड़ने तक की नौबत आ जाती है।
लेखक के बारे में
WD