Hanuman Chalisa
✕

दिल दिया नहीं जाता खो जाता है

प्यार करने का फैसला नहीं किया जाता

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2008 (18:52 IST)
- विशाल मिश्र ा

WDWD
यार वो लड़की अच्छी लगती है। दिखी नहीं 2-4 दिन से। तो नहीं दिखी तो रहने दे। नहीं यार उसकी ड्रेस अच्छी लगती है। उसके कट्‍स भी अच्छे हैं। यार दिखती तो कुछ खास नहीं है। पर फिर भी दिख जाती है तो दिन अच्छा निकल जाता है। क्यों तेरे को देखती है क्या। मेरे को देखे चाहे नहीं देखे, मैं उसे देख लूँ तो दिल को करार आ जाता है।

नहीं दिखेगी तो ‍पूरा दिन अजीब सा लगता है। कुछ कमी सी लगती है। तुझे कहीं प्यार तो नहीं हो गया है। अरे नहीं यार। ऐसा कुछ नहीं है। बस यूँ ही टाइम पास हो जाता है। वैसे भी प्यार-व्यार सरीके फोकट कामों के लिए टाइम नहीं है मेरे पास।

इतने में आती हुई दिखी तो पूरब की बाँछें खिल गईं। बस उसके बाद तो इनकी दिनचर्या ही बदल गई। जो काम नहीं करते थे वो करने लग गए। जो करते थे उसमें अब इनका मन उतना नहीं लगता। रोमांटिक बातें इन्हें अच्छी लगें। रोमांटिक एसएमएस का पेज कल तक उठाकर नहीं देखते थे आज उसके सिवाय कुछ पढ़ते नहीं।

  शेरो शायरी की लिंक तो जिसने इनको भेज दी, ये उनके मुरीद हो गए। पूछो ऐसा क्यों। बस ऐसे ही यार अच्छी लगती है। ये कमलेश नाम का है ना ये बहुत बढ़िया एसएमएस भेजता है।      
शेरो शायरी की लिंक तो जिसने इनको भेज दी, ये उनके मुरीद हो गए। पूछो ऐसा क्यों। बस ऐसे ही यार अच्छी लगती है। ये कमलेश नाम का है ना ये बहुत बढ़िया एसएमएस भेजता है। कल वह क्लास में आई तो क्या पहनकर आई इनको याद है, उसके पहले क्या पहना था। यह भी याद है।

एक दिन तो हद ही हो गई जब‍ पिछले 8 दिनों की ड्रेस के आधार पर अंदाजा लगाया और नौवें दिन मोहतरमा इनके ही अनुमान की ड्रेस पहनकर आ गईं। उस दिन तो महाशय रात में 2 घंटे देर से सोए। लेकिन जुबान पर वही है प्यार-व्यार नाम की कोई चीज नहीं होती। लैला-मजनूँ, हीर-राँझा इनको बेवकूफ ही लगते हैं।

एक दिन तो हद हो गई। वह इनकी किसी बात पर मुस्कुराई तो दिनभर वह दृश्य आँखों के सामने से हटा नहीं। इनका नाम पूछ लिया तो इनके पहले तो हाथ-पाँव काँप रहे थे जैसे-तैसे लड़खड़ाती जुबान से बताया। औपचारिकता बतौर पूछ भी लिया। जवाब मिला निशा। और दुनिया के सबसे खूबसूरत नामों की फेहरिस्त में उसे सबसे ऊपर रख दिया।

उसके बारे में कोई उल्टा सीधा बोले इन्हें मंजूर नहीं। उससे जाकर कोई और बात करे इन्हें मंजूर नहीं। घर आएँ जो फुर्सत में मिले उसे किस्से सुनाएँगे तो कहीं न कहीं निशा जुड़ी ही रहेगी। महोदय से कहो - अब तो तुमको प्यार हो गया है। अरे नहीं यार कैसी बात करता है। वह तो केवल दोस्त है। जरा सा किसी से हँस के बोल लो उससे क्या होता है।

WDWD
मोबाइल लगाना है तो बस एक ही नंबर याद है इन्हें। एसएमएस भी करना है तो दूसरा कोई नंबर नहीं सूझता। घर पर कुछ लिखने बैठेंगे तो सवाल बाद में पहले नामों के साइन बनाना शुरू। मन को बहलाने को कापी-किताब खोल तो ली है, मगर चेहरा सामने है निशा जी का।

निशाजी इतनी अच्छी क्यों लगती हैं पता नहीं। दिखने में उनसे भी अच्छी लड़कियों से क्लास भरी पड़ी है। पूरब को किसी काम से जाना पूर्व में है लेकिन पश्चिम में पहले जाएँगे उनके घर तरफ उसके बाद पूरब जाएँगे। यानी हर रास्ते में उनका घर तो पड़ेगा ही। ये रूट ही कुछ ऐसा फॉलो करते हैं।

ज़िंदगी के मोड़ पर जो कोई रास्ता मिला
तेरी गली से जा मिला

कोई दोस्त उस ओर जा रहा है तो भी उसके साथ निकल जाएँगे। आओगे कैसे तो पैदल आ जाऊँगा। निशाजी ने एक दिन इनको किटकैट टॉफी लाकर दे दी। उसके बाद इनको कोई सी दूसरी टॉफी नहीं भाई। नोट्‍स के लिए कॉपी माँगी तो नोट तो कुछ किया नहीं। 8 दिन सीने से लगाकर रखी और नौवें दिन लौटा दी।

दोस्तों से मिलने के लिए आजकल समय नहीं है इनके पास। कहाँ रहते हो। बस यूँ ही थोड़ा पढ़ाई में व्यस्त हूँ। भैया ने भी 1-2 बार बोल दिया पापा के सामने कि मटरगश्ती ज्यादा करते हो, पढ़ाई नहीं कर रहे हो। इसलिए घर पर ही पढ़ाई करता हूँ तो समय नहीं मिल पा रहा। सैकड़ों रोमांटिक गाने इनकी जुबान पर आ गए और सीडीज में भी आ गए।

इनके दोस्त भी बदल गए इश्क के उस्तादों से अब इनको दोस्ती करनी है। मेहबूबा क्या चाहती है। इनसे आकर ऐसे पूछते हैं। कद्र तो इनकी इतनी करते हैं जितनी कभी कॉलेज के प्रोफेसर की भी नहीं की। प्रेम-पत्र लिखना कौन सिखाएगा। यही गुरु सिखाएँगे। लड़की सेट होगी कैसे यही बताएँगे।

इन गुरुजियों के पूछने पर बताया कि बात कहाँ तक बढ़ गई है। तब पता चला प्यार ऐसा होता है और प्यार करने का फैसला नहीं किया जाता।

आगे बात बढ़ते-बढ़ते दोनों रेस्टॉरेंट में मिलने लगे, सिनेमा साथ देखने लगे, कोई भी विशेष दिन पर एक-दूसरे को विश करना नहीं भूलते। ग्रीटिंग्स लाकर देना शगल बन गया। अकेले में बैठे हँस रहे हैं क्यों तो निशा की बात याद आ गई थी। मैंने ऐसा कहा तो वो ऐसा कह रही थी आदि।

दाढ़ी-कटिंग, ड्रेस इन पर कौन सी अच्छी लगती है जो निशाजी ने बताई है। उसके अलावा किसी की सुनने को तैयार नहीं।

एक दिन तो मैडम का मोबाइल रेंज में नहीं आ रहा था। चैन नहीं, क्या हो गया। उनकी सहेली से पूछा तो पता चला उसे अचानक किसी काम से बाहर जाना पड़ा। इनकी बेचैनी की सारी हदें टूट गईं। उदासी चेहरे पर इतनी कि बीमार दिखने लगे। अब कैसे बताएँ कि इनकी रामबाण औषधि कहाँ है। यदि आपके साथ भी यही सब हो रहा है तो समझ लीजिए कि कहीं न कहीं इस 'प्रेम रोग' के कीटाणुओं का हमला आप पर हो चुका है और इस रोग से ग्रसित हो गए हैं।

कहा भी गया है प्यार किया नहीं जाता हो जाता है
दिल दिया नहीं जाता खो जाता है
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति