Hanuman Chalisa
✕

जीवन रथ के सच्चे सारथी

पति की सेवा कर निभाया पत्नी धर्म

Written By WD
Published: शनिवार, 14 अप्रैल 2012 (12:51 IST)
विशाल मिश्रा

WD
FILE
निशान और रश्मि दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों ही नौकरी पेशा हैं। मध्यमवर्गीय परिवार की गाड़ी ठीक से चल रही है। कभी-कभी दोनों में नोकझोंक भी होती रहती है। 10 सालों के बाद कुछ अनबन ज्यादा होने पर बेटी को लेकर रश्मि अपने मायके चली गई और लगभग 2 महीने से वहीं पर है। एक दिन रूटिन चेकअप के दौरान पता चला कि निशान की दोनों क ि डनी फेल हो चुकी हैं।

खबर लगते ही रश्मि आई और सर्विस से छुट्टियाँ लेकर नियमित देखभाल शुरू की। निशान को लंबी छुट्टी दिलवाकर खुद कभी जॉब पर जाती और कभी छुट्‍टियाँ लेती। हर महीने 4-5 बार डायलीसिस करवाना आदि जाँचों पर पूरा ध्यान देने लगी। सरकारी इलाज की सुविधा से और दोनों को ब्लड ग्रुप समान होने के कारण अपनी एक किडनी निशान को देने को तैयार हो गई। इस पर बच्ची की परवरिश का हवाला देते हुए निशान सहमत नहीं हुआ। लेकिन काफी समझाने और सोच-विचार करने के बाद किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन किया गया।

अपने हौसले और जीवटता के चलते निशान ने बखूबी बीमारी पर विजय पाई और फिर से अपना ऑफिस ज्वाइन भी कर लिया। कई-कई रात रश्मि को जागकर काटनी होती हैं कि कब निशान को उसकी जरूरत पड़ जाए। रश्मि आज भी समझाती है कि जीवन हमने कितना जिया यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि कैसे जिया यह महत्वपूर्ण है। होनी-अनहोनी कभी भी किसी के भी साथ हो सकती है। आगे उसे जितने से हम टेकल कर सकें उतना अच्छा है।

ईश्वर का शुक्रिया करते हुए कहती है कि यह उन्हीं की कृपा ही है कि हम आज फिर साथ-साथ हैं। आज दोनों थोड़ी बहुत मुश्किलों का सामना करते हुए बच्ची को बेहतर ढंग से पाल भी रहे हैं। इसे भी ईश्वर की मर्जी और जीवन का ही अंग मानकर दोनों जीवनरूपी रथ का संचालन कर रहे हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!