Daily Horoscope
✕

जरा सोचें प्रेम पत्र लिखने से पहले

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2007 (16:01 IST)
- पारस कोठार ी

NDND
प्यार करना कोई गुनाह नहीं है। यह सच है कि किसी से प्यार होने पर आपकी जिंदगी के मायने ही बदल जाते हैं। अपने आप में एक आत्मविश्वास पैदा होता है। प्यार जीवन को एक नई ऊर्जा देता है। लेकिन प्यार में किसी द्वारा धोखा दिए जाने पर इंसान इतना टूट जाता है कि अपने आपको संभालना मुश्किल हो जाता है।

आज कई लड़कियाँ अपरिपक्व उम्र में किसी द्वारा तारीफ के दो शब्द कह देने पर उसकी ओर आकर्षित हो जाती हैं एवं इस क्षणिक आकर्षण को प्यार समझ बैठती हैं। भावुकता में बहते हुए वे सामने वाले से न जाने कितने ही वादे करते, कसमें खाते हुए यह भी नहीं जान पातीं कि जिसे वह अपना सब कुछ समझ रही है क्या वह भी उससे उतना ही प्यार करता है? या केवल आपके बाहरी सौंदर्य से आकर्षित होकर झूठे वादे करके आपको बहला रहा है। जिसे आप प्यार का नाम दे रही हैं कहीं वह इस रिश्ते का गलत फायदा तो नहीं उठाना चाहता?
प्यार की मंजिल की ओर बढ़ते हुए बारी आती है प्रेम पत्र की जो सच्चे प्यार में तो बहुत महत्व रखता है लेकिन कुछ लोगों द्वारा इसका गलत फायदा उठाया जाता है, अतः लड़कियों को चाहिए कि वे प्रेम पत्र लिखते वक्त सावधानी बरतें। यदि आपको लगे कि प्रेम पत्र लिखना जरूरी है तो इन बातों पर गंभीरता से सोचें।

1. आपका प्रेमी आपको बार-बार प्रेम पत्र लिखने के लिए उकसा तो नहीं रहा है? यदि वह आपको प्रेम पत्र लिखने के लिए मजबूर करे तो आप यह देखें कि उसकी नीयत ठीक है या नहीं?

2. जिन विचारों या बातों का आदान-प्रदान आप प्रेम पत्र द्वारा करना चाहती हैं उन बातों के लिए अन्य कोई माध्यम या मुलाकात हो सकती
प्रेम पत्र की जो सच्चे प्यार में तो बहुत महत्व रखता है लेकिन कुछ लोगों द्वारा इसका गलत फायदा उठाया जाता है, अतः लड़कियों को चाहिए कि वे प्रेम पत्र लिखते वक्त सावधानी बरतें
हो तो प्रेम पत्र लिखने से बचें।

3. यह तय कर लें कि सामने वाला भी आपसे सच्चा प्यार करता है, जितना प्यार आप उसे करती हैं या आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ तो नहीं किया जा रहा है।

4. आपको अपने प्रेमी पर विश्वास है कि यदि आप उसकी जीवनसाथी न बन सकीं तो वह उन पत्रों का दुरुपयोग नहीं करेगा।

5. यह अच्छी तरह से सोच लें कि लिखा हुआ हर शब्द दस्तावेज होता है। आपके द्वारा पत्र में लिखी हुई बातें भविष्य में आपके लिए कोई समस्या न बनें।

आज हमारे सामने ऐसे कई उदाहरण देखने में आते हैं कि लड़कियाँ कोरी भावुकता में बहकर प्रेम पत्र तो झट से लिख देती हैं और भविष्य में उनकी शादी किन्हीं कारणों से किसी अन्य से हो जाती है तो उनके पूर्व प्रेमी द्वारा उन पत्रों के सहारे उसे ब्लैकमेल किया जाता है। इससे उनकी अच्छी खासी गृहस्थी में तनाव एवं कलह उत्पन्न हो जाता है, अतः प्रेम पत्र लिखते वक्त सावधानी बरतें।
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति