kundali milan
✕

चुंबन अब छुपाने की चीज नहीं

फिल्मी सितारों की नजरों में चुंबन

Written By WD
Published: गुरुवार, 18 जून 2009 (14:13 IST)
WDWD
जैसे-जैसे हम पाश्चात्य संस्कृति के रंग में रंगते जा रहे हैं, वैसे-वैसे उसके सभी तौर तरीकों को अपनाते जा रहे हैं। इनमें से एक है सार्वजनिक रूप से चुंबन लेना। कुछ समय पहले तक हमारे यहां सार्वजनिक रूप से चुंबन लेना अच्छा नहीं माना जाता था, लेकिन बदले हुए परिवेश में सार्वजनिक रूप से चुंबन लेना और इस पर चर्चा आम बात हो गई है। अब तो सार्वजनिक रूप से चुंबन लेना ऐसा हो गया है जैसे हाथ मिलाना।

चुंबन को आम बनाने का अधिकांश या कहें पूरा श्रेय फिल्मों और टेलीविजन को जाता है। फिल्मों में बढ़ती हुई यौन उन्मुक्ता ने ही इस नाजुक विषय को आम बनाने में मदद की है। अपनी पहली फिल्म 'ख्वाहिश' में 17 चुंबन दृश्य देकर मशहूर हुई मल्लिका शेरावत सार्वजनिक चुंबन को जीवन शैली का हिस्सा मानती हैं। वे कहती हैं- 'फिल्मों में किसिंग सीन देना हमारे प्रोफेशन में शामिल है और इसका प्रभाव अगर सोसायटी पर पड़ता है तो यह अच्छी बात है।'

कई फिल्मी हस्तिया ँ सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे को किस करती नजर आ जाती हैं। इस पर मशहूर अभिनेत्री जूही चावला का कहना है- 'हाई सोसायटी पार्टी में एक-दूसरे को किस करना एक चलन हो गया है और मैं इसे बुरा नहीं मानती।' वहीं दिल्ली की कल्पना का कहना है- 'यदि कोई आपकी तरफ किस के लिए बढ़े और आपको ये पसंद नहीं तो आप उसे अपनी बॉडी लैंग्वेज से मना कर सकते हैं। मैं अपने दोस्तों के साथ किस करती हूं, लेकिन ये देखकर कि वहा ँ कौन लोग मौजूद हैं।'

सार्वजनिक चुंबन को लेकर लोगों के अलग-अलग विचार हैं और परिस्थिति के अनुरूप वे इसे अमल में लाते हैं। पार्टी में एक-दूसरे को अभिवादन स्वरूप किस करना आम बात है, लेकिन आज भी कुछ लोग अपने अभिभावकों की उपस्थिति में हिचक दिखाते हैं। इस पर मुंबई के राहुल मित्तल का कहना है-'हालाँकि मुझे पार्टिर्यों में किस करना पसंद है, लेकिन मैं अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में यह सब नहीं करता।'

दिल्ली की साधना श्रीवास्तव स्वीकार करतीं हैं कि सार्वजनिक रूप से किस करना पश्चिमी सभ्यता का एक अंग है लेकिन आजकल यह एक ट्रेंड हो गया है और इसे लोग अपनाने लगे हैं। अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड सेलेस्ट की पत्नी कहती हैं कि भारत में लोग अमेरिका से अधिक किस करते हैं और उनकी आत्मीयता देखकर अच्छा लगता है।

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें