क्या मैं आपको चूम सकता हूँ...?
किसी व्यक्ति को चाहना, उसे प्यार करना दुनिया की सबसे सुखद अनुभूति है। ये अनुभूति गुदगुदाती है हर पल, उसे भी जो किसी के प्यार में पागल है और उसे भी जिसके लिए कोई पागल है। कुदरत के बनाए इस हसीन जज्बे को जिसने अपने दिल में जज्ब किया है केवल वो जानता है इसका मधुर अहसास, केवल उसे पता है कि क्या होता है जब वो आँखों से दूर हो जाए, कितने तन्हा होते हैं दिन-रात उनके बगैर, कितनी तेज रफ्तार से दौड़ता है समय जब वो करीब हों और कितनी टीस उठती है उनके जुदा होने के ख्याल भर से...?इस निहायत ही नाजुक, सुंदरतम अहसास को सहेजकर रखना दोनों की बराबर जवाबदारी है क्योंकि एक जरा-सी गलतफहमी या हरकत आपके मन में दरार पैदा कर सकती है। इश्क के भी कुछ नियम-कायदे होते हैं, कुछ उसूल होते हैं, जिन पर चलकर आप अपनी मुहब्बत को लंबी उम्र दे सकते हैं। अपने आशिक की भावनाओं की कद्र करना उनमें सबसे पहला उसूल है। माना कि कई बार कुछ गलत माँगें भी हो सकती हैं लेकिन इस परिस्थिति को प्यार से टालने की कला आपको आनी चाहिए।अभी कुछ दिनों पहले एक आशिक से रूबरू होने का मौका मिला। इनका कहना था कि जब इन्होंने पहली बार अपनी मेहबूबा का चुंबन लेने के लिए उनकी इजाजत चाही तो उन्होंने बड़ी बेदर्दी से उनके इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। अब जनाब बात ये आती है कि यदि आप सच में उनसे बेपनाह मुहब्बत करते हैं तो उनसे इसकी इजाजत की क्या जरूरत थी। आपको तो बस मौका और उनका मूड तलाशना था, बाकी तो सब अपने आप ही हो जाता। |
| इस तरह की गलती अक्सर लड़के कर दिया करते हैं, ये सोचकर की कहीं उनकी गर्लफ्रेंड बुरा न मान जाए और यहीं वो गलती कर जाते हैं। क्योंकि लड़कियाँ चाहे खुद पहल न करें लेकिन उनके मन में भी कहीं न कहीं ये जज्बात छुपा होता है। |
|
|
इस तरह की गलती अक्सर लड़के कर दिया करते हैं, ये सोचकर की कहीं उनकी गर्लफ्रेंड बुरा न मान जाए और यहीं वो गलती कर जाते हैं। क्योंकि लड़कियाँ चाहे खुद पहल न करें लेकिन उनके मन में भी कहीं न कहीं ये जज्बात छुपा होता है। यदि लड़के इस तरह से पूछकर कोई पहल करना चाहते हैं तो हमेशा उन्हें जवाब ना में ही मिलेगा।लड़कियाँ ऐसा क्यों करती हैं, इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं। हो सकता है वो आपका आत्मविश्वास परख रही हों, या ये भी हो सकता है उन्हें आपका अचानक से चुंबन ले लेना या बाँहों में भर लेना अच्छा लगे या फिर उनकी इच्छा आपको चूमने की हो लेकिन 'आप क्या सोचेंगे' ऐसा सोचकर वो आगे न बढ़ रही हों...। होने को कारण बहुत से हो सकते हैं लेकिन बात सिर्फ ये है कि आप कैसे उनकी भावनाओं को पढ़ते हैं। यदि ये कला आपको आ गई तो समझ लीजिए आपने उनके दिल पर अपनी मुहब्बत का परचम लहरा दिया...।