dharma sangrah
✕

कई देशों में आज 'किस डे'

'लव हार्मोन' का रिसाव होता है 'किस' से

Written By WD
Updated: बुधवार, 28 अप्रैल 2010 (10:41 IST)
ND
किस का नाम सुनते ही लोगों के मन में गुदगुदी होने लगती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि 'किस' करना प्यार की कोमल भावनों का इजहार करना है। यह इंसान में 'लव हार्मोन' का रिसाव भी करता है। आज का दिन दुनिया के कई हिस्सों में किस डे के रूप में मनाया जाता है।

ऐसा नहीं है कि किस का नाम सुनकर सिर्फ पति-पत्नी और प्रेमी-प्रेमिका का खयाल ही मन में आए बल्कि यह तो किसी भी रिश्ते में प्यार प्रदर्शित करने के लिए जरूरी है। मनोवैज्ञानिकों की मानें तो चुंबन जहाँ दो विपरीत लिंगियों के बीच 'लव हार्मोन' के रिसाव का काम करता है वहीं यह माँ और बच्चों के बीच प्रेम एवं सुरक्षा की भावना प्रदर्शित करने का भी काम करता है।

ब्राजील, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में तो बाकायदा 28 अप्रैल के दिन चुंबन समारोहों का आयोजन होता है जिसमें शामिल होने वाले युगल एक-दूसरे को सार्वजनिक रूप से चूमकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं। इतना ही नहीं, 'किस डे' के मौके पर कई जगह तो चुंबन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होता है।

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि चुंबन प्रेम प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है। यह प्रेमी-प्रेमिकाओं और पति-पत्नी के बीच जहाँ प्यार को मजबूती देता है वहीं अन्य रिश्तों में भी संबंधों की गहराई तथा सुरक्षा की भावना प्रदर्शित करने का काम करता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति