डेली मेल में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एसएमएस में एक्स के चिन्ह से चुंबन को दर्शाया जाता है। लेकिन महिलाओं के साथ ही पुरूष भी इस संदेश को गलत तरीके से ग्रहण करते हैं और वे यह मान बैठते हैं कि संदेश में चुंबन का चिन्ह उन्हें प्यार का आमंत्रण है। जबकि कई मामलों में यह सामान्य दोस्ती का प्रतीक होता है।
शोध में इलैक्ट्रोनिक संदेशों के जमाने में डेटिंग के तौर तरीकों को समझने की कोशिश की गई और यह पता लगाया गया कि 'एक्स' किस प्रकार पुरूष और महिला सहकर्मियों को स ेक्स संबंधों तक ले आता है।
एक डेटिंग वेबसाइट ने ईमेल में 'एक्स' के महत्व के बारे में एक हजार से अधिक ब्रिटिश लोगों की राय जानी।
अधिक दोस्ताना संबंध रखने वाली 40 फीसदी से अधिक महिल ाओ ं और दस फीसदी प ुर ुषों ने अपने बॉस को ईमेल संदेशों में एक्स लिखकर भेजा जबकि 86 फीसदी ने कहा कि अपने सामान्य सहकर्मियों को भी भेजे जाने वाले एसएमएस में एक्स चिन्ह का इस्तेमाल करते हैं।