Hanuman Chalisa
✕

अरेंज्ड मैरिज का अफसाना

जिंदगी के हर मोड़ पर ‍अफसाने लिखती अरेंज्ड मैरिज

Written By ND
Updated: गुरुवार, 7 अप्रैल 2011 (12:02 IST)
- माहिया

ND
ND
आज ज़माना बदल रहा है। युवा लव मैरिज करने को तवज्जो देने लगे हैं फिर भी अरेंज्ड मैरिज की अपनी महत्ता है जो अभी भी बरकरार है। अगर कोई दिल के बहत करीब हो तो शादी करने में कोई हर्ज नहीं है। लेकिन जो लोग ये सोचते हैं कि अरेंज्ड मैरिज करने वाले लोग उन अहसासों का अनुभव नहीं कर पाते जो लव मैरिज करने वाले करते हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है अरेंज्ड मैरिज के रोमांस, प्यार और रोमांच का भी अपना मजा है।

अरेंज्ड मैरिज में भी हर मोड़ पर अफसाने बनते हैं। लव मैरिज में पति-पत्नी को एक-दूसरे की पसंद-नापसंद और व्यवहार के बारे में शादी से पहले ही पता होता है जबकि अरेंज्ड मैरिज में ये बातें जानना रोचक होता है, इसका अपना अलग अनुभव होता है।

54 वर्षीय सुनाती बताती हैं कि मैंने शादी के पहले अपने पति राजेंद्र को देखा नहीं था। मैं उनका नाम तक नहीं जानती थी। दरअसल वे मेरे दूर के रिश्ते के भाई के दोस्त हैं। जब मैं शादी के बाद पहली बार ससुराल गई तो मैं बहुत डरी और सहमी हुई थी। हालाँकि घर में सबने मुझे ढाढस बँधाया। लेकिन पहली बार जब राजेंद्र ने मेरा हाथ अपने हाथ में थामा और कहा कि डरना मत, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ। वह क्षण आज भी मेरे लिए अद्‍भुत है। उस पल से ही मैं राजेंद्र के प्यार में पड़ गई।

वहीं 24 वर्षी य सुजाता कहती हैं कि मेरा मन तो लव मैरिज करने का था, लेकिन अच्‍छा रिश्ता आया और घरवालों की मर्जी से मैंने शादी कर ली। आज मैं अपने वैवाहिक जीवन से बहुत खुश हूँ। मुझे लगा कि शादी के बाद ही मेरी प्रेम कहानी शुरू हुई और अब परवान चढ़ रही है।

आपसी सामंजस्य और पति-पत्नी के बीच बेहतर संवाद हो तो अरेंज्ड मैरिज भी सफल हो सकती है। साथ ही घरवालों की सहमति से होने से आपको उनका भी पूरा साथ मिलता है। अरेंज्ड मैरिज में भी वैवाहिक जोड़ों के साथ ऐसी कई बातें होती हैं जो ताउम्र की यादें बन जाती हैं। इसमें भी हर क्षण अपने आपमें एक नई कहानी लिए होता है। शादी के बाद पहला ‍जन्मदिन, पहला वेलेंटाइन डे, पहली एनिवर्सिरी सब यादगार होती है ।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें