Hanuman Chalisa
✕

Whatsapp पर कैसे करें प्यार, बरतें सावधानियां

Updated: मंगलवार, 11 जून 2019 (14:18 IST)
प्रेम की अभिव्यक्ति के कई तरीके हो सकते हैं। खासतौर पर सूचना क्रांति के इस दौर में जब हजारों-लाखों किमी दूर रहते हुए, एक-दूसरे से रूबरू बातचीत हो सकती हो। तो क्या हुआ कि SMS की जगह Whatsapp-Whatsapp ने ले ली हो। हां, इन साधनों के प्रयोग के लिए थोड़ी सावधानी की जरूरत है। अपने प्रेमी या पति या फिर पत्नी या प्रेमिका को प्यारभरा Whatsapp करने से पहले इन 6 चीजों का हमेशा ध्यान रखें।
 
1 क्या कहना है? 
Whatsapp में आजकल संक्षिप्त भाषा का चलन है, लेकिन ऐसी भाषा का क्या मतलब जो समझ में ही न आए या फिर जो अनर्थ कर दें। तो इसमें संक्षिप्त शब्दों के प्रयोग से बचें। अगर बात किसी खास फीलिंग्स से संबंधित हो तो शॉर्ट फॉर्म के बजाय पूरी स्पेलिंग लिखें। इससे भावनाएं अधिक प्रबलता से पंहुचती हैं। 
 
2 कब कहना है? 
जब आपके पति या फिर प्रेमी या फिर पत्नी या प्रेमिका काम कर रहे हों या फिर किसी मीटिंग में व्यस्त हों तो न तो वे आपके संदेश का अर्थ ठीक से ग्रहण कर पाएंगे और न ही इसका पूरा मजा उठा पाएंगे। अच्छा तो यह रहेगा कि आप ऐसे समय पर Whatsapp करें, जिसमें या तो वे लंच पर हों या फिर कम्प्यूटर पर हों। साथ ही मैसेज बैक करने में बहुत ज्यादा जल्दबाजी भी न दिखाएं। अगर Whatsapp पर सामने वाला भी एक्टिव तब तो फुर्ती दिखाएं लेकिन यदि रोमांटिक हो तो थोड़ा स्पेस लीजिए ताकि पार्टनर की बेकरारी और बढ़ें। 
 
3 कितना कहना है? 
मैसेज जितना छोटा होगा, उसका प्रभाव उतना ही ज्यादा होगा। लंबे-लंबे और उपदेशात्मक मैसेज पढ़ना किसी को भी नहीं भाता, इसलिए कोशिश करें कि कम शब्दों और पूरी स्पेलिंग में अपनी बात कहें। दो टूक बात लड़कों को पसंद आती है जबकि लड़कियां लंबे मैसेज का मतलब सीधा प्यार से निकालती है। नया-नया प्यार हो तो छोटे Whatsapp मैसेज कभी ना करें। 
 
4 कैसे कहना है? 
यह बात हमेशा ध्यान रखें कि सेल फोन यंत्र है। यह आपकी हंसी, खुशी, उदासी, गुस्सा या फिर छेड़छाड़ को व्यक्त नहीं कर पाएगा। यह सिर्फ शब्द ही एक से दूसरी जगह पहुंचा सकता है, इसलिए इस पर ज्यादा निर्भरता ठीक नहीं है। बेहद नाजुक बात हो और Whatsapp में बिगड़ने के चांसेस हो तो उसे भेजना तुरंत कैंसिल करेंया कर  दें तो तुरंत डिलीट करें। 
 
5 बी केयरफुल! 
आप इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि मैसेज जिसे भेजा जाना हो, वहीं पहुंचे। इसलिए नंबर चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो कि यह वहां पहुंच जाए, जहां आप इसकी भनक भी नहीं देना चाहते हों। या फिर कोई अस्त-व्यस्त बात आपकी तरफ से किसी रिसपेक्टेड व्यक्ति को चली जाए। 
 
6. डिलीट आइटम 
अगर आप चुपके-चुपके या छुपकर डेटिंग कर रहे हैं तो बेहतर है कि Whatsapp मैसेज पढ़ते या भेजते ही उसे डिलीट कर दें। यह सबसे जरूरी है। भावनाओं में बहकर उन्हें संभाल कर ना रखें यह कभी भी आपकी मुसीबत बन सकता है। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख