dharma sangrah
✕

दूसरा बच्चा लाता है दांपत्य जीवन में खुशि‍यां

Written By WD
Updated: रविवार, 30 अगस्त 2015 (14:52 IST)
शादी के बाद बच्चों का जीवन में आगमन, जीवन में नई खुशि‍यां लाता है। अलग-अलग कारणों से आजकल लोग एक ही बच्चा पैदा करने का विचार रखते हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि एक ही बच्चा इसलिए होना चाहिए क्योंकि दूसरे बच्चे से जीवन काफी प्रभावित हो जाता है। लेकिन अगर आप भी यही सोच रखते हैं, तो हम आपको बता दें, कि दूसरा बच्चा आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। 

 
जी हां, एक ताजा शोध में इस बात पता चला है, कि पहले बच्चे के जन्म से ही दंपती के बीच आने वाली दूरियों को दूसरा बच्चा कम करता है। वह उन्हें फिर से करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह खुलासा हुआ है, मिशिगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में। शोधकर्ता वैवाहिक जीवन से जुड़े एक शोध के पश्चात इस नतीजे पर पहुंचे कि‍, वे दंपती जिन्हें पहले बच्चे के जन्म के बाद चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद फिर से नवदंपती की तरह प्यार भरा जीवन जीने लगे।    
 शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान यह भी पाया, कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती लगभग चार सप्ताह दंपती को संतुलन बनने में लग जाता है और चार महीने के बाद वे इस बदलाव के अनुसार अपने जीवन को ढाल लेते हैं। 

इससे पहले भी वैवाहिक जीवन पर एक अध्ययन किया गया था, जिसमें यह तथ्य सामने आए थे, कि हर बच्चे के जन्म के बाद वैवाहिक सुख में कमी आना स्वाभाविक है, लेकिन “कपल एंड फैमिली सायकोलोजी: रिसर्च एंड प्रैक्टिस” पत्रिका में प्रकाशित इस शोध में यह बात सामने आई कि परिवार में बच्चे के जन्म के बाद दंपती कुछ व्यवधान अनुभव करते हैं लेकिन कुछ समय में फिर स्थितियां सामान्य हो जाती हैं।
 
इस शोध में गर्भावस्था के आखिरी के तीन महीने से लेकर जन्म के बाद एक, चार, आठ और 12 महीने तक की स्थि‍ति वाले लगभग दो सौ दंपतियों को शामिल किया गया था। शोध को करने वाले शोधकर्ताओं के दल का नेतृत्व कर रही मनोविज्ञान प्रोफेसर ब्रेंडा वोलिंग ने कहा - ''कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद कई महत्वपूर्ण बदलाव आता है लेकिन वह अधि‍क समय के लि‍ए नहीं होता।''            
तो, अब आप भी इस सोच से खुद को आजाद कर लिजिए और यह जान लिजिए कि दूसरा बच्चा आपके जीवन में पहले की तरह हरियाली वापस लाने में मदद करता है। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'