Hanuman Chalisa

गलतफहमियां लाती हैं रिश्तों में दरार

गलतफहमियां अच्छे-अच्छे रिश्तों को खत्म कर देती हैं। अगर गलतफहमियों को समय रहते ठीक न किया जाए तो कई रिश्ते इनके कारण टूट भी जाते हैं।
 
जीवन में सच्चे व पवित्र रिश्ते बहुत मुश्किल से मिलते हैं, फिर वो चाहे मित्रता हो, जीवनसाथी हो या आपके परिवार के रिश्ते। हर रिश्ते का अपना महत्व होता है और इन्हें पूरी ईमानदारी के साथ निभाना हमारा कर्तव्य। अगर आपके रिश्ते भी गलतफहमी का शिकार हो रहे हैं तो इन्हें समय रहते संभाल लें ताकि आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहे और कड़वाहट की इसमें कोई जगह न हो।
 
कैसे आप अपने रिश्तों में आई गलतफहमियों को मिटा सकते हैं? आइए जानते हैं-
 
ईगो को करें दूर : ईगो अच्छे-अच्छों रिश्तों को बिगाड़ देता है। एक बेहतर रिश्ते को बनाए रखने के लिए ईगो को खूद से बहुत दूर रखें। मैं ही पहले क्यों बात करूं, मैं ही क्यों हमेशा रिश्ते के लिए सोचूं? इस तरह की बातों को अपने अंदर से निकालना ही एक मजबूत रिश्ते को बनाए रखने के लिए जरूरी है। हमेशा रिश्तों में 'मैं' नहीं 'हम' होना महत्व रखता है। इसलिए हमेशा कौन पहले पहल कर रहा है, यह मायने नहीं रखता। मायने रखता है तो सिर्फ रिश्ता।
 
त्याग की भावना लाए रिश्तों में मजबूती : त्याग की भावना हमेशा आपको एक-दूसरे के करीब लेकर आएगी। अगर आप खुद से पहले अपने पार्टनर के बारे में सोचेंगे यानी खुद की खुशी से पहले अपने साथी की खुशी आपके लिए जरूरी होगी, तो आपके रिश्ते और भी ज्यादा खूबसूरत होंगे और ऐसे मजबूत रिश्तों में गलतफहमियों कि जगह होती ही नहीं है।
 
एक-दूसरे से कीजिए बात : अगर किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच में सहमति नहीं बन पा रही है, तो एक-दूसरे को समय दें। अपने पार्टनर की बात सुनें और अपनी बात भी पूरे प्रेम के साथ समझाएं। जो बात आपस में मिलकर हो सकती है, वो बिना बात किए या चुप रहे नहीं हो सकती। इसलिए एक-दूसरे से उस विषय पर बात जरूर करें, क्योंकि चुप्पी साधकर बैठने से सिर्फ गलतफहमियां ही रिश्तो में जगह बना पाती है।
 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

अगला लेख