Hanuman Chalisa

Relationship : अकेले हैं तो क्या गम है

आजकल महिलाएं अधिकतर रिलेशनशिप में होती हैं और जो सिंगल हैं, उनको इस बात का कहीं-न-कहीं मलाल होता है कि वे सिंगल हैं। अगर वे इस बात को सोचें भी न तो साथी दोस्त जो रिलेशनशिप में हैं, वे इस बात का अहसास समय-समय पर अपनी सहेली को कराते ही रहते हैं।
 
कभी कपल्स पार्टी में तो कभी बर्थडे पर ऐसे कई मौके आए होंगे, जब आप खुद के सिंगल होने पर उदास महसूस करती होंगी। लेकिन सिंगल होने पर निराश होने की जगह खुश होना बनता है, क्योंकि सिंगल होने के कई फायदे होते हैं। यदि आप भी अपने सिंगल स्टेटस से परेशान हैं, तो एक बार इस लेख को पढ़ लीजिएगा। यकीन मानिए, आपकी उदासी तुरंत दूर हो जाएगी।
 
अगर आप सिंगल हैं और इस बात को लेकर परेशान हैं तो जनाब यह परेशानी की बात नहीं है। इसे खुद के लिए पॉजीटिव मानें, क्योंकि आपका ये स्टेटस बताता है कि आप अपना एक स्टैंडर्ड रखती हैं और हर कोई आपकी जिंदगी में एंट्री नहीं ले सकता। इसलिए अगली बार जब आपकी सहेलियां आपको आपके सिंगल होने पर परेशान करे, तो उन्हें भी यह बात जरूर याद दिला दें।
 
काश! मेरा भी कोई साथी होता : यदि आप भी इसी बात को सोचती रहती हैं, तो तुरंत इसे बंद कर दें। इससे आप खुद को ही परेशान कर रही हैं। मानते हैं, इस बात में कोई बुराई नहीं है लेकिन यह बात आपके दिमाग में बार-बार आएगी और आप खुद को सिर्फ परेशान ही करेंगी। इसलिए सबसे पहले इन बातों को अपने जेहन से निकाल दें और खुश रहें। इसके बजाय यह सोचें कि कैसे आप खुद को और बेहतर बना सकती हैं। खुद की ग्रुमिंग में ध्यान देना आपके लिए ज्यादा जरूरी है।
 
आजादी का उठाएं लुत्फ : आप इस बात से खुश रहें कि आप सिंगल हैं। सिंगल हैं, तो आजाद है। वो इसलिए क्योंकि आपको छोटी-छोटी बातों के लिए किसी की इजाजत की आवश्यकता नहीं पड़ती और आप अपने फैसले खुद ले सकती हैं। साथ ही आपके सिंगल होने का एक यह भी फायदा है कि आप किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी और अपने काम स्वयं करने की आदत आप में होगी।
 
खुद के लिए मिलता है समय : सिंगल होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप खुद के लिए समय निकाल सकती हैं और यदि आप वर्किंग वुमन हैं, तो यह आपके लिए फायदे की बात है, क्योंकि आजकल की दिनचर्या में जहां खुद के लिए ही समय की कमी है, वहां अपने पार्टनर के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है और आप बेकार के झगड़ों से भी बचे रहती हैं।
 
खुद के लिए करें शॉपिंग : यदि आप कभी खुद को बहुत अकेला महसूस कर रही हैं तो खुद के लिए शॉपिग करने चले जाएं या लाउड म्यूजिक सुनें और खूब डांस करें। यह आपके मूड को फ्रेश रखने में आपकी मदद करेगा।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

अगला लेख