• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
Written By भाषा

डूबने वाला है संप्रग का जहाज-राजनाथ

राजनाथ
आतंकवाद, बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी को लोकसभा चुनावों में अब तक का सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने दावा किया कि परिवर्तन की लहर उठ चुकी है और कांग्रेसनीत संप्रग का जहाज डूबने वाला है।

सिंह ने कहा कि इन चुनावों को मुद्दाविहीन बता रहे लोगों को जनता के मन को साल रहे आतंकवाद का दंश और आम जनता की दाल-रोटी पर लगा ग्रहण दिखाई नही पड़ता, जबकि सचाई यह है कि ये वजह अब मुद्दा भर नही रह गई है, बल्कि केन्द्र में सत्ता परिवर्तन का कारण बन गई है।

उन्होंने लोकसभा चुनावों को मुद्दाविहीन बताए जाने पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि निरंकुश आतंकवाद की दहशत, आम आदमी की रोटी-दाल पर ग्रहण लगा चुकी महँगाई और युवकों के भविष्य को अंधकारमय कर चुकी बेरोजगारी से बड़ा मुद्दा और क्या हो सकता है।

सिंह ने कहा कि ये मुद्दे देश के चुनावी इतिहास में संभवत: अब तक के सबसे बड़े मुद्दे हैं और आज किसी को दिखें अथवा न दिखें चुनाव परिणाम आने पर सबको इनका प्रभाव दिख जाएगा।