शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Ambala Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By

अंबाला लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

अंबाला लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम । Ambala Lok Sabha Election 2019 Live Result - Ambala Lok Sabha Election 2019 Live Result
[$--lok#2019#state#haryana--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : रतन लाल कटारिया (भाजपा), कुमारी शैलजा (कांग्रेस)
 
अंबाला से भाजपा ने मौजूदा सांसद रतन लाल कटारिया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस कुमारी शैलजा पर दांव आजमा रही है। साल 2004 और 2009 के चुनाव में शैलजा ने कटारिया को हराया था, तो इस बार यह देखना रोचक होगा कि क्या शैलजा फिर से इतिहास दोहरा पाएंगी। 

[$--lok#2019#constituency#haryana--$]
 
 
परिचय : हरियाणा का एक महत्‍वपूर्ण औद्योगिक शहर है अंबाला। यह भारत की सबसे बड़ी छावनियों में से एक है। यह अपने धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। आम की अधिक पैदावार के कारण पहले इसे अम्बवाला कहा जाता था, जो अब अंबाला बन गया है।
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार अंबाला जिले की कुल जनसंख्‍या 11 लाख 28 हजार 350 है।
 
अर्थव्यवस्था : यह आमों की खेती के लिए प्रसिद्ध है। यह एक औद्योगिक क्षेत्र होकर वैज्ञानिक उपकरणों, सिलाई मशीनों, मिश्रण यंत्रों, मशीनी औज़ारों के निर्माण, आटा मिलों और हथकरघा उद्योग के लिए पहचाना जाता है। 
 
भौगोलिक स्थिति : यह पूर्वोत्तर हरियाणा राज्य, पश्चिमोत्तर भारत, घग्घर नदी से लगभग 6.5 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यह शहर अमृतसर और दिल्ली से सड़क और रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के रतनलाल कटारिया यहां सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में यहां के संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की है।
 
हरियाणा के बारे में : हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें और 2014 में भाजपा ने 7, इनेलोद ने 2 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी। यहां इस बार चार प्रमुख पार्टियां चुनाव मैदान में हैं। भाजपा, कांग्रेस, इनेलोद और आप सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की ओर से गुड़गांव से केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीतसिंह, कांग्रेस की ओर से सोनीपन से भूपेन्दरसिंह हुड्‍डा, भिवानी-महेन्द्रगढ़ से श्रुति चौधरी, रोहतक से दीपेन्दरसिंह हुड्‍डा मैदान में हैं। आप और जेजीपी यहां से मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। आप के प्रमुख चेहरे नवीन जयहिंद जबकि जेजेपी से दुष्यंत चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। आईएनएलडी से अर्जुन चौटाला अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।