dharma sangrah
✕

भारत राष्ट्र समिति (BRS) : अलग राज्य के आंदोलन से जन्मी पार्टी

Updated: मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 (18:52 IST)
Bharat Rashtra Samithi History: आंध्रप्रदेश से तोड़कर अलग तेलंगाना राज्य बनाने की मांग को लेकर कल्वकुंतला चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने 27 अप्रैल 2001 को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का गठन किया। तेलुगुदेशम पार्टी से अलग हुए राव का पार्टी गठन का एकमात्र एजेंडा तेलंगाना राज्य का गठन था। हैदराबाद को नए राज्य की राजधानी बनाने की मांग भी इसमें शामिल थी। हालांकि बाद में पार्टी का नाम भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस हो गया। 
 
चंद्रबाबू से मतभेद : केसीआर नई पार्टी बनाने से पहले टीडीपी में ही थे, लेकिन तेलंगाना मुद्दे पर चंद्रबाबू नायडू से मतभेद के चलते वे टीडीपी से अलग हो गए। उस समय उन्होंने विधानसभा और विधानसभा उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। तेलंगाना के लिए उन्होंने लंबे समय तक आंदोलन चलाया।
अलग तेलंगाना के मुद्दे पर चुनाव : 2014 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में टीआरएस ने न तो एनडीए से गठबंधन किया और न ही यूपीए से। टीआरएस ने अलग तेलंगाना के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ा। उन्होंने 17 में से 11 लोकसभा सीटें जीतीं, जबकि विधानसभा की 119 में से 63 सीटें जीतीं। 2 जून 2014 को राव पहली बार तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री बने।
 
2018 में भी उनकी जीत का सिलसिला जारी रहा। इस चुनाव में बीआरएस को 119 में से 88 सीटें हासिल हुईं, जो कि पिछली बार की तुलना में ज्यादा थीं। 2023 में केसीआर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार नहीं रख सके और राज्य में कांग्रेस ने सरकार बनाई। वर्तमान में बीआरएस के अध्यक्ष केटी रामाराव हैं, जो कि के. चंद्रशेखर राव के बेटे हैं। 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर