dharma sangrah
✕

नकली शिवसेना संबंधी टिप्पणी पर ठाकरे का पलटवार, बोले- भाजपा बोगस जनता पार्टी

Updated: गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (00:43 IST)
Uddhav Thackeray hit back at BJP : शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और उसे ‘बोगस’ (फर्जी) जनता पार्टी करार दिया। इससे पहले भाजपा ने उनकी पार्टी को (नकली) शिवसेना बताया था।
ALSO READ: भाजपा लोकसभा चुनाव में 'दक्षिण से साफ, उत्तर से हाफ' : सचिन पायलट
मराठवाड़ा क्षेत्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए ठाकरे ने पूर्व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने का जिक्र किया। ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधने के लिए आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला का मुद्दा उठाया।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024 : दूसरे चरण का प्रचार थमा, 13 राज्यों की 89 सीटों पर होगी वोटिंग... राहुल गांधी-हेमा मालिनी समेत इन दिग्गजों की परीक्षा
उन्होंने कहा कि अशोक चव्हाण को पार्टी में शामिल करके सत्तारूढ़ पार्टी भी अब करोड़ों रुपए के आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले का हिस्सा बन गई है। हिंगोली में शिव सेना (यूबीटी) उम्मीदवार नागेश अष्टिकर के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि ‘चोरों’ (विद्रोह करने वाले शिवसेना विधायकों के संदर्भ में) ने मूल शिवसेना को चुरा लिया, लेकिन वह तब तक चुप नहीं रहेंगे जब तक कि हिसाब बराबर नहीं हो जाए।
 
ठाकरे ने कहा, (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी कहते हैं कि हमारी शिवसेना नकली शिवसेना है। मोदी नहीं जानते कि भाजपा बोगस जनता पार्टी बन गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई 'विश्वासघात' नहीं हुआ होता तो वह संभवत: पांच साल बाद किसानों का ऋण माफ कर देते। उन्होंने भाजपा को महाराष्ट्र विरोधी भी करार दिया।
ALSO READ: चुनावी बॉण्ड को लेकर उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले असली चेहरा लोगों के सामने आ गया
ठाकरे ने आदर्श हाउसिंग घोटाला मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के गृहक्षेत्र नांदेड़ शहर में यह मुद्दा उठाया। आरोप हैं कि दक्षिण मुंबई में 31 मंजिला पॉश इमारत का निर्माण रक्षा मंत्रालय की जमीन पर बिना आवश्यक मंजूरी के किया गया था। ठाकरे ने आरोप लगाया, आदर्श घोटाला मामले में अभी अदालत का फैसला नहीं आया है। अब, भाजपा ने अशोक चव्हाण को पार्टी में शामिल कर लिया है और उन्हें राज्यसभा सदस्य बना दिया है। इस तरह, भाजपा भी अब आदर्श घोटाले में शामिल है।
ALSO READ: आपकी डिग्री जैसी नहीं शिवसेना, उद्धव ठाकरे का मोदी पर तंज
उन्होंने दावा किया कि (भाजपा नेताओं के) वीडियो हैं जिनमें कहा गया है कि आदर्श सोसायटी का गठन किया गया और शहीदों के परिवारों को मूर्ख बनाया गया लेकिन चव्हाण के भाजपा में शामिल होने के बाद मंच पर उनकी भी प्रशंसा की गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

अगला लेख