kundali milan
✕

येचुरी ने CEC को लिखा पत्र, मतदान के आंकड़े जारी करने में देरी पर जताई चिंता

कहा कि आंकड़े अत्यधिक और अस्पष्ट देरी से जारी किए गए

Updated: शुक्रवार, 3 मई 2024 (22:00 IST)
Sitaram Yechury wrote a letter to CEC: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M)) के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार को पत्र लिखकर लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव के पहले 2 चरणों के मतदान के आंकड़े जारी करने में देरी और इनमें विसंगति को लेकर चिंता जताई। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

ALSO READ: राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले राजनाथ सिंह
 
आंकड़े 11 दिन की अत्यधिक और अस्पष्ट देरी से जारी किए गए : येचुरी ने अपने पत्र में कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि पहले चरण के मतदान के प्रतिशत संबंधी अंतिम आंकड़े 11 दिन की अत्यधिक और अस्पष्ट देरी के बाद जारी किए गए जबकि दूसरे चरण के मामले में 4 दिन की देरी हुई। माकपा नेता ने कहा कि जारी किए गए प्रारंभिक और अंतिम मतदान प्रतिशत में लगभग 6 प्रतिशत का अंतर था। उन्होंने यह भी सवाल किया कि डाले गए मतों की संख्या का खुलासा क्यों नहीं किया गया?

ALSO READ: क्‍या रायबरेली से चुनाव लड़ना राहुल गांधी का मास्‍टर स्‍ट्रोक है?
 
अंतिम आंकड़ों से 6 प्रतिशत की वृद्धि भी अनुत्तरित : पार्टी ने बयान में कहा कि दुर्भाग्य से निर्वाचन आयोग इस अनुचित देरी के कारण के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाया है। आयोग द्वारा जारी किए गए प्रारंभिक आंकड़ों के बाद अंतिम आंकड़ों से 6 प्रतिशत की वृद्धि भी अनुत्तरित है। माकपा ने कहा कि प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के हित में यह आवश्यक है कि निर्वाचन आयोग इस संबंध में उत्पन्न संदेह को दूर करे।
 
येचुरी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि निर्वाचन आयोग को प्रारंभिक और अंतिम प्रतिशत के साथ-साथ डाले गए मतों की संख्या का राज्यवार, निर्वाचन क्षेत्रवार और विधानसभा क्षेत्रवार विवरण प्रदान करना चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अगला लेख