• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. NDA crosses 400, India more than 295, result will tell whose claim is true
Last Modified: शनिवार, 1 जून 2024 (17:48 IST)

NDA 400 पार, INDIA 295 से ज्यादा, परिणाम बताएगा किसके दावे में दम

Election 2024
Lok Sabha Elections 2024: आखिरी दौर के मतदान के बाद भाजपा नीत एनडीए और इंडिया गठबंधन जीत के अपने-अपने दावे किए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा ने कहा है कि एनडीए 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दावा है कि इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा। 
 
एग्जिट पोल डिबेट में हिस्सा लेगा इंडिया : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा ने एक बार फिर अपनी बात को दोहराया और कहा है कि एनडीए 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने जा रहा है। वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि जनता के सर्वे में इंडिया गठबंधन को 295 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। खरगे ने यह भी कहा है कि हम एग्जिट पोल डिबेट में हिस्सा लेंगे ताकि सच्चाई देश के सामने रख सकें। इससे पहले इंडिया गठबंधन की ओर से कहा गया था कि उसका कोई भी नेता एग्जिट पोल डिबेट में हिस्सा नहीं लेगा।
 
4 जून के बाद भूचाल : भाजपा नेता नड्‍डा ने कहा कि सक्षम भारत के लिए मतदान हुआ है और जनता ने तुष्टीकरण को नकारा है। उन्होंने कहा कि सभी बारीकियों को ध्यान में रखकर चुनाव कराया गया है। भारत का चुनाव शोध का विषय है। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि 4 जून के बाद भूचाल आएगा। 
 
किसके दावे में दम : हालांकि दोनों ही गठबंधनों के अपने-अपने दावे हैं, लेकिन हकीकत का खुलासा 4 जून को मतगणना के बाद ही पता चलेगा। हालांकि एग्जिट पोल परिणामों के बाद थोड़ा रुझान जरूर सामने आ जाएगा कि किसका पलड़ा भारी है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
live : बंगाल में बंपर वोटिंग, जानिए आखिरी चरण में शाम 5 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान