• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Congress received donations of Rs 15 crore in 1 month
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 31 जनवरी 2024 (20:17 IST)

कांग्रेस को 1 महीने में मिला 15 करोड़ रुपए का चंदा

Mallikarjun Kharge
Congress received a donation of Rs 15 crore : कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चंदा एकत्र करने के उसके अभियान के तहत गत एक महीने में पार्टी को 15 करोड़ रुपए मिले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के वास्ते संसाधन जुटाना है।
 
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि पार्टी ने 18 दिसंबर को ऑनलाइन दान अभियान शुरू किया था और 31 दिनों में पार्टी ने 15 करोड़ रुपए जुटाए हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे अभियान का 31वां दिन है। हमने तीन लाख से अधिक वैध लेनदेन के माध्यम से सफलतापूर्वक 15 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से 18 दिसंबर को लोगों से दान लेने का अभियान शुरू किया और पहले दिन पार्टी को 1.38 लाख रुपए का दान दिया। इस अभियान का उद्देश्य इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के वास्ते संसाधन जुटाना है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour