• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. bjp leader tejashwi surya accepted rahul gandhi open debate invitation he writes a letter
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 15 मई 2024 (00:16 IST)

राहुल गांधी की डिबेट की चुनौती को BJP ने स्वीकारा, इस नेता का दिया नाम

खुली बहस के लिए दोनों नेताओं को पूर्व जजों ने लिखा था पत्र

Rahul Gandhi
राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले भाजपा को खुली बहस के लिए चुनौती दी थी। राहुल गांधी की इस चुनौती को अब भाजपा ने स्वीकार कर लिया है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक पत्र लिकर राहुल गांधी की चुनौती को स्वीकर करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही तेजस्वी सूर्या ने खुली बहस के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को नामित किया है। अभिनव प्रकाश पासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
क्या था पूरा मामला : पूर्व जजों की ओर से नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी को निमंत्रण भेजकर खुली बहस के लिए आमंत्रित किया गया, जहां वे एक-दूसरे के आरोपों का जवाब देंगे। इसके लिए दोनों को एक पत्र लिखा गया था। 9 मई को लिखे पत्र में प्रत्येक पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों और प्रत्यारोपों का उल्लेख किया गया है और कहा गया है कि हमारा मानना​​ है कि गैर-पक्षपातपूर्ण और गैर-व्यावसायिक मंच पर सार्वजनिक बहस के माध्यम से हमारे राजनीतिक नेताओं से सीधे सुनने से नागरिकों को काफी लाभ होगा। इस पत्र का राहुल गांधी ने जवाब भी दिया था।
क्या बोले थे राहुल गांधी : एक दिन बाद, राहुल गांधी ने बहस के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए वापस लिखा और कहा कि या तो वे खुद या कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे भाग लेगे। राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि पीएम मोदी इसमें नहीं आएंगे। 
क्या बोले अभिनव प्रकाश : तेजस्वी सूर्या द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बहस करने के लिए अभिनव प्रकाश को नामित करने पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश ने कहा है कि "मैं तेजस्वी सूर्या को राहुल के साथ बहस करने के लिए नियुक्त करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
मैं इस बहस का इंतजार कर रहा हूं। मैं उत्तर प्रदेश से हूं। राहुल गांधी और उनके परिवार ने इतने लंबे समय तक राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। मुझे उम्मीद है कि वह बहस से उस तरह नहीं भागेंगे जैसे वह अमेठी से भागे थे।  एजेंसियां
ये भी पढ़ें
LAC पर बलों की तैनाती असामान्य, सुरक्षा की अनदेखी नहीं, चीन के साथ सीमा विवाद पर जयशंकर