dharma sangrah
✕

सड़क हादसे में 14 साल के चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की मौत

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (11:00 IST)
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 14 साल के चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की मौत हो गई है। इस घटना में शिवलेख के माता-पिता समेत तीन लोग घायल हुए हैं।


रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने इस घटना को कंफर्म करते हुए बताया कि रायपुर जिले के धरसीवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार टीवी बाल कलाकार शिवलेख सिंह की मौत हो गई है और उनकी मां लेखना सिंह, पिता शिवेंद्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति नवीन सिंह घायल हो गए हैं।
 
आरिफ शेख ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शिवलेख और उनके परिजन एक कार में सवार होकर बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना हुए थे। जब वह धरसीवां थाना क्षेत्र में थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस घटना में शिवलेख की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। शिवलेख के परिवार के मित्र धीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रायपुर के कुछ स्थानीय अखबार और समाचार चैनल में शिवेलख के साक्षात्कार का कार्यक्रम था। इसके लिए शिवलेख अपने परिवार के साथ रायपुर के लिए रवाना हुए थे।
शिवलेख मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। उनके माता-पिता पिछले 10 सालों से मुंबई में रह रहे थे। शिवलेख ने कई हिंदी टीवी सीरियल्स में काम किया है। इनमें संकटमोचन हनुमान, बालवीर और ससुराल सिमर का शामिल हैं। शिवलेख रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहे थे।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख