Hanuman Chalisa
✕

खिड़की

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 7 नवंबर 2008 (16:28 IST)
- विजयशंकर चतुर्वेदी
WD

बाबा की खिड़की से

हवा चली आती है दरख्तों के चुंबन ले

रात-बिरात पहचान में आती हैं ध्वनियाँ

मिल जाती है आहट आनेवाले तूफान की

अंधेरे- उजाले का साथी शुक्रतारा दिखाई देता है यहाँ से

भटकती आहें आती हैं खिड़की फलांगती।

कभी कभार आ गिरता है कोई लिफाफा खिड़की की राह

झलक जाती हैं नाजुक उंगलियाँ

बच्चों की गेंद तो अक्सर आ लगती है

झनझना उठते हैं खिड़की के कपाट

ब्रह्मांड का दौरा करके आई तितली बाँट जाती है गंध

बिल्ली भी आती है दबे पाँव

कबूतर के लिए खिड़की पर।

ND
इस खिड़की से बाबा ने
मार भगाए चोर

पानी मिलाने के बहाने जमकर गरियाया दूधवालों को

यहाँ से देखी गईं औरतें बाल सुखाती छतों पर

यहीं चूड़ियों के हुए बड़े मोलभाव

राहगीरों पर फेंका गुलाल इसी के रास्ते

खिड़की के किस्से चले, खिड़की के वास्ते

कई बारातें गुजरीं, अर्थियाँ गुजरीं कई

रंग रूठे, सपने टूटे, रुदन फूटे कई-कई।

खिड़की ने झेलीं धारासार बारिशें

सूरज के गोले को किया नमस्कार

दुनिया का मेला देखा

गीत गाए हजार बार।

देखनेवाले देखते हैं खिड़की पर जमीं धूल

जानने वाले जानते हैं-

इस खिड़की से चलता है जगत का व्यापार।
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष