dharma sangrah
✕

हिन्दी व्यंग्य : ठेकेदारी

Updated: शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (14:35 IST)
आप जिधर देखें आपको हर जगह स्वैच्छिक ठेकेदार मिल जाएंगे जिनमें प्रमुख है धर्म के ठेकेदार, वोटों के ठेकेदार, हिन्दुओं के ठेकेदार, मुस्लिमों के ठेकेदार इत्यादि। पर इनमें जो सर्वोपरि हैं वे हैं खबरों के ठेकेदार। ये कोई और नहीं टीवी पर आने वाले प्रतिष्ठित न्यूज चैनल ही हैं। इन ठेकेदारों की तो बात ही निराली है। ये चाहे जिसकी खबरों का ठेका ले लेते हैं जैसे अभी। 
 
अधिकतर चैनलों ने यूपी की नई-नवेली सरकार की खबरों का ठेका ऐसा लिया हुआ है कि बस पूछिए मत। दिन-रात, धूप-ताप की चिंता किए बगैर खबर आप तक पहुंचाए जा रहे हैं। अब जब ठेका लिया है खुद से तो छुड़ाए कौन? काम पूरा हो गया ये बताए कौन? हद तो तब हो जाती है, जब इन्हीं खबरों के ठेके के ऊपर बहस का ठेका भी शुरू होता है। 
 
शाम को प्राइम टाइम नामक क्लब में ठेकेदारों के सभी रूप आपको यहां देखने को मिलते हैं। अब ठेका खुद ने लिया माल भी खुद लगाना है, गुणवत्ता की कोई चिंता नहीं है तो बस माल लगाए जाओ और 'ठेका', 'ठेका' गाए जाओ।
 
इन्हें पता है कि यूपी में मसाला अच्छा बनता है, तो बिल्डिंग भी अच्छी बन जाएगी। अब दूसरे राज्य जैसे मेघालय, मिजोरम, केरल, असम, अरुणाचल, सिक्किम, झारखंड जहां मिट्टी के सिवा कुछ नहीं है, वहां कौन जाए ठेकेदारी करने? और जैसा कि आप जानते हैं कि खबरों की ठेकेदारी बिना मसाले के कतई न हो पाएगी, तो ठेकेदारी का धंधा यूपी में ही फलेगा-फूलेगा।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख