Hanuman Chalisa

क्या सोनम गुप्ता सच में बेवफा है!

Written By WD
Updated: गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (18:12 IST)
इतिश्री सिंह राठौर (श्री)
सोनम गुप्ता...नाम तो सुना ही होगा। आजकल इंटरनेट में जिस लड़की के चर्चे कंगना और दीपिका से भी ज्यादा हैं, वह लड़की है सोनम गुप्ता। वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर हर जगह सोनम। लेकिन इससे सोनम नाम की लड़कियां खासी नाराज लग रही हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सोनम गुप्ता सच में बेवफा है? अगर सोनम गुप्ता की बेवफाई पर बालीवुड फिल्मों के नाम रखे जाते तो वह कुछ इस प्रकार होते - 

बेवफा सोनम (बेवफा सनम ), हम आपके हैं सोनम (हम आपके हैं कौन), सोनम बिन (तुम बिन), हमारा दिल सोनम के पास है (हमारा दिल आपके पास है), हम तुम्हें खो चुके सोनम (हम दिल दे चुके सनम), सोनम है मुश्किल (ऐ दिल है मुश्किल), सोनम तो ऐसी न थी (आप तो ऐसे न थे), द बर्निंग सोनम (द बर्निंग ट्रेन), एक पहेली सोनम (एक पहेली लीला), सोनम की अधूरी कहानी (हमारी अधूरी कहानी) आदि‍।  
 
आजकल देश में नोटबंदी के बाद काफी हाहाकार मची हुई है। लोग अपने सारे कामकाज छोड़ कर बैंकों के सामने कतार में खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन इतनी परेशानी के बीच भी सभी के जहन में एक ही सवाल...क्या सोनम गुप्ता बेवफा है? यह सवाल अब इतना उलझ गया है कि शायद इसे सुलझाने के लिए सीआईडी को बुलाना पड़ेगा। कल अगर इस पर किसी न्यूज चैनज पर प्रेम विशेषज्ञों को बुला कर चर्चा हो तो आश्चर्य नहीं होगा! 
 
आखिर कौन है यह सोनम गुप्ता? हाल ही में किसी ने 2000रुपए के नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिख कर पोस्ट किया था। इससे पहले बीते अगस्त में भी सोनम की बेवफाई के काफी चर्चे हुए। जब किसी ने सोशल मीडिया पर एक 10 रुपए के नोट में 'सोमन गुप्ता बेवफा है' लिखकर पोस्ट किया था। इसके बाद पिछले 8 तारिख को 500 और 1000 रुपये की नोटबंदी होने की घोषणा होने के दो दिनों बाद सोनम फिर से चर्चा में हैं। 
 
सच में अब सोनम गुप्ता को सामने आना चाहिए और यह बताना चाहिए कि वह क्यों बेवफा है, क्योंकि अब देश इस सवाल का जवाब जानना चाहती है और अगर सोनम गुप्ता ने ऐसा नहीं किया तो यह जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। 'कन्वेंशनल विजडम' की मानें प्यार के रिश्तों में अक्सर लड़कियों से ज्यादा लड़के बेवफाई करते हैं। लड़के रोज तोड़ते हैं लड़कियों का दिल, तो सोनम गुप्ता ने थोड़ी सी बेवफाई क्या कर दी, लोगों ने तो उसे राष्ट्रीय बेवफा का दर्जा दिया। हां, सोनम गुप्ता बेवफा है तो क्या ? सोनम गुप्ता चाहे जो भी हो लेकिन 2015 और 2016 में खड़े किए गए दो सवालों ने, कि 'बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा' और 'सोनम गुप्ता बेवफा है तो क्यों बेवफा है' लोगों को चैन से सोने नहीं देगी।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख