Hanuman Chalisa
✕

हर औरत में एक बेटी रहती है

जीवन के रंगमंच से

Written By ND
Updated: बुधवार, 5 मई 2010 (13:51 IST)
निर्मला भुराड़िया
ND
एक भारतीय स्त्री के लिए मायका बेहद महत्वपूर्ण स्थान होता है। मायके का अस्तित्व उसे भीतर ही भीतर गहन संबल देता है। वह कहीं भी रहे मैके में उसकी जड़ होती है। नवविवाहिताएँ और युवतियाँ तो छोड़ो, बुजुर्गाएँ भी मैके के जिक्र से ही मानो परम उल्लासित हो जाती हैं। मैका स्त्री की यादों को सदा सुवासित करता रहता है।

मैका एक स्त्री को अजीब ही तरीके से निर्बंध करता है। इसे वह परिभाषित नहीं कर पाती, पर हाँ अपने घर में अपनी मनमर्जी की करने वाली स्त्री भी जाने क्यों मैके में आकर आजादी की अलग ही साँस लेती है। यूँ भारतीय समाज में 'भाग बुआ भतीजी आई' जैसी निष्ठुर कहावतें भी प्रचलित हैं, जो स्त्री को 'अब घर पिता का नहीं, भाई का है या भतीजे-भतीजियों का है' जैसे सत्यों को याद कराने के लिए गाई-दोहराई जाती हैं।

ND
बावजूद इसके मायका सदा मायका रहता है। स्त्री की वय और संबंधों का प्रकार बदलने के साथ चाहे औपचारिकताएँ बदल जाएँ, मगर मायके से मन का नाता नहीं छूटता। आदमी भी चाहे बेटियों की तरह बहनों और बुआओं को न निभाए, मगर उसे भी कहीं न कहीं यह एहसास रहता है कि उसका घर ही अब इन स्त्रियों का मायका है, और मायका किसी भी स्त्री के लिए जरूरी है, उसे वह इनको देना ही होगा।

भारतीय संस्कृति में स्त्री के लिए मैके का इतना महत्व है कि जिसका मैका न हो उसके प्रति सहानुभूति रखी जाती है। तीज- त्योहार के प्रसंगों में ऐसे आख्यान बहुतायत में आते हैं जिनमें किसी स्त्री के मैका न हो तो मैका जोड़ लिया जाता है अर्थात धर्म संबंध बनाकर मैका स्थापित किया जाता है।

ND
ऐसे ही एक त्योहार की कथा में एक वृत्तांत है, उस त्योहार पर एक घर की सब महिलाओं के मैके से सत्तू आता है जिसे खाकर वे अपना व्रत तोड़ती हैं। एक महिला का मैका नहीं होता। उस महिला का पति नहीं चाहता कि उसकी पत्नी का मन इस बात से दुःखी हो कि उसका मैका नहीं है अतः उसका सत्तू नहीं आया, सो वह रात को एक बनिए की दुकान का ताला तोड़कर वहाँ चोरी से पत्नी के लिए सत्तू बना रहा होता है। इतने में बनिए की नींद खुल जाती है। चोरी का मकसद जानने के बाद बनिया आदमी पर नाराज होने की बजाए उसकी पत्नी को धर्मबहन बना लेता है और मायके का 'सत्तू उपहार' अपनी ओर से भेज देता है!

यानी हिन्दुस्तानी पुरुष भी स्त्री के लिए एक अदद मैका क्या होता है इस बात को समझते हुए अपनी संवेदनाओं को इस तथ्य से जोड़ता है।

ND
यह मैका प्रकरण एक घर में आई हुई बेहद बुजुर्ग बुआजी को देखकर याद आया। बुआजी के माता-पिता तो छोड़िए, भाई-भाभी भी अब नहीं रहे। भतीजों का घर ही उनका मायका है। भतीजों के वास्ते बुआजी के पिटारे में भी यादों के असंख्य मोती हैं। जब वे पिटारा खोलती हैं तो परिवार के इतिहास के कई नग्में उसके साथ निकलते हैं।

उनके पास कई पुरानी यादें, कई पुरानी तस्वीरें, कई पुराने सामान और कई पुरानी बातें हैं। उनकी किस्सागोई, उनकी ये पुराने की बातें नए के मनों को हरा कर देती हैं। यही तो भारतीय समाज की खूबी है, संबंधों की कई तहें, यहाँ उम्र और जमाने की दूरियाँ लाँघकर जुड़ी रहती हैं। यह वह सोशल नेटवर्किंग है, जो प्रेम के 'कार्ड' के जरिए चलती है, चलती रहती है। यह डोर बनी रहे, आमीन!

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें