Hanuman Chalisa
✕

मनाएँ पर्व साथ-साथ

जीवन के रंगमंच से

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:43 IST)
दिल में हो सही स्थान

WD
इस बार गणेश चतुर्थी, रमजान और पर्युषण पर्व साथ-साथ आ रहे है। हम सभी ने अलग-अलग जाति में जन्म लिया है। इसलिए हमारे धर्म, व्रत त्योहार और परंपराएँ भी अलग होती हैं। लेकिन इस दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने धर्म के अलावा और धर्मों को भी दिलों से महत्व देते हैं। उन धर्मों का आदर सत्कार करते है। उन्हें दिल से मानते हैं।

धर्म तो आखिर धर्म है, चाहे वह कौन-सा और कैसा भी हो। धर्म की कोई परिभाषा नहीं होती क्योंकि भगवान ने सभी इंसानों को एक-समान ही बनाया है। उनकी सारी शारीरिक रचनाएँ और उनके शरीर का खून और पानी सबकुछ एक-सा ही है। भगवान ने हमारे साथ कोई छल-कपट नहीं किया, उन्होंने इंसानों की इस दुनिया में सभी के शरीर को, आत्मा को एक-सा बनाया, आज जो खून एक मुसलमान व्यक्ति के शरीर में संचार कर रहा है वहीं खून अन्य धर्म जाति चाहे वो जैन हो, सिख या वैष्णव सभी का खून एक समान है और उनका रंग भी एक ही है।

भगवान ने सृष्‍टि की रचना करते समय बहुत सोच-विचार कर ही की होगी। भगवान ने भले ही सभी को दिमाग, कदकाठी और सोचने-विचारने की शक्ति अलग-अलग दी लेकिन खून का रंग एक ही दिया। आखिर भगवान ने ऐसा क्यों किया? इसका सीधा-सा जवाब यह है कि भगवान चाहते है मेरे द्वारा र‍ची गई इस दुनिया में सभी भाईचारे और अमन के साथ रहें। कहीं किसी का कोई झगड़ा-लड़ाई या मारपीट न हो, इस जहान में सिर्फ प्रेम ही प्रेम हो, लेकिन इंसानों ने भगवान के द्वारा रची गई इस सृष्‍टि में अपने-अपने धर्मों का, अपनी-अपनी सोच का जहर घोलकर इस सृष्‍टि की परिभाषा ही बदल दी।
  इस बार गणेश चतुर्थी, रमजान और पर्युषण पर्व साथ-साथ आ रहे है। हम सभी ने अलग-अलग जाति में जन्म लिया है। इसलिए हमारे धर्म, व्रत त्योहार और परंपराएँ भी अलग होती है। लेकिन इस दुनिया में कई लोग ऐसे भी है जो अन्य धर्मों को भी दिलों से महत्व देते हैं।      


आज हर कोई जाति और धर्म के नाम पर खिलवाड़ कर रहा है। अनेक दंगे-फसाद इन्हीं सब की देन है आखिर इंसान ऐसा क्यों करते हैं। भगवान ने तो उन्हें यह सब करने को नहीं कहा फिर मनुष्य की सोच इतनी छोटी‍ और घटिया क्यों है? जो धर्म के नाम पर सामाजिकता से खिलवाड़ करके दुनिया में दंगे-फसाद बढ़ा रही है, इससे दुनिया का कितना नुकसान हो रहा है इसका अंदाजा शायद वो लोग लगा ही नहीं पाते जो इन सब कामों से जुड़े रहते हैं।

WD
आखिर इन सब कामों को करके उनका तो कुछ खास नुकसान होता नहीं है पर भगवान की बनाई इस दुनिया में दूसरे लोगों को, और स्वयं भगवान को भी बहुत फर्क पड़ता है। भगवान भी मन ही मन कहीं न कहीं सोचते ही होंगे कहाँ मैंने गलती से सृष्टि की रचना कर दी। ये मनुष्य है कि कुछ सोचते-समझते ही नहीं हैं और अपनी कम अक्ल का प्रयोग करके दुनिया में आए दिन उधम मचाते रहते है।

क्या आप भी इस तरह की सोच और विचारधारा के हैं तो आज ही अपना सोचने का नजरिया बदलिए और इस खूबसूरत दुनिया के रंग-रूप को और ज्यादा निखारते हुए सत्य के मार्ग का अनुसरण करके इस राह को अपनाइए। अहंकार की राह छोड़कर सभी धर्मों को अपने दिल में स्थान दीजिए। और मनाइए सभी धर्मों के तीज-त्योहार साथ-साथ। तभी भगवान की रची गई इस सृष्‍टि पर भगवान गर्व होगा और इस दुनिया जहान को भी।
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति