Hanuman Chalisa
✕

चाँद बिना कहां गुलजार

जीवन के रंगमंच से

Written By WD
Updated: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2011 (11:24 IST)
ND


जहां तक बिंबों-प्रतीकों का प्रश्न है, 'चाँद' के बगैर वहां काम नहीं चलता। गुलजार ने एक दफे बातचीत में कहा था-'आशाजी (भोंसले) स्नेह में आकर ताना देती हैं-'तुम्हारा कोई गीत चाँद के बगैर पूरा ही नहीं होता।'

यह कई अर्थों में सच है। लाज और लिहाज, ताना और आत्मीयता... लगभग हर एक प्रसंग के लिए चाँद को गुलजार ने याद किया है। चाँद यहा ं इच्छाओं का बिम्ब बन गया है।

लेकिन, यह चाँद हर जगह एक नए रूप में मौजूद है। चाँद से यह करीबी, गुलजार की, इतनी गहरी कि कभी वे चाँद चुराकर चर्च के पीछे बैठने की बात करते हैं, तो कभी कहते हैं-'शाम के गुलाबी-से आँचल में दीया जला है चाँद का/मेरे बिन उसका कहां चाँद नाम होता...गुलमोहर गर तुम्हारा नाम होता !' (देवता)।

एकदम शुरू का गीत, 'बंदिनी' का 'मोहे श्याम रंग दई दे' में नायिका की जिस दुविधा का सजीव चित्रण किया गया है, उसमें चाँद बार-बार बदली हटाकर झांक रहा था, मुस्कुरा रहा था कि कैसे जाओगी? मैं रोशनी कर दूंगा। नायिका सोचती रही कि काश, इतनी चाँदनी न होती या मैं इतनी गोरी न होती कि चाँदनी में छलक-छलक जाती। सांवली होती तो कैसे पात में ढंकी-छुपी अपने पिया के पास चली जाती..."मोरा गोरा रंग लई ले/मोहे श्याम रंग दई दे।"

और गुलजार साहब की ये त्रिवेणी देखिए कितनी शिद्दत से बात कही गयी है.. एक भूखे इंसान की बात जिसे चाँद में भी रोटी नजर आती है.. एक त्रिवेणी में इतनी बड़ी बात गुलजार साहब ही कह सकते है ं-

ND


मां ने ए क चांद सी दुल्हन की दुआ दी थी मुझे।
आज की रात फुटपाथ से देखा मैंने।
रात भर रोटी नजर आया है वो चांद मुझे।

सारा दिन बैठा,मैं हाथ में लेकर खाली कासा।
रात जो गुजरी,चाँद की कौड़ी डाल गई उसमें।
सूदखोर सूरज कल मुझसे ये भी ले जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति