manglik dosh calculator
✕

अकेलापन एक मुआवजा है

जीवन के रंगमंच से

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:49 IST)
NDND
मैं अक्सर अकेलेपन से घबराता हूँ। चाहता हूँ, जीवन में कभी अकेला न होना पड़े। इससे बचने के लिए भागता हूँ; कभी दोस्तों की मंडली में, कभी परिवार की गोद में,कभी किसी के साथ के लिए एक जगह को हथियाते हुए... अकेलेपन का एक खतरनाक जबड़ा होता है, लगता है यह और चौड़ा, और खुलता हुआ मुझे निगल जाएगा...इसलिए मैं हमेशा इससे बचने के लिए भागता हूँ...

मैं अक्सर सोचता हूँ जो अकेले होते हैं, वे इसमें कैसे अपने पलों को गुजारते हैं। खिड़की से बादलों को सरकते हुए देखकर, आसमान का रंग नीला-सिंदूरी होते हुए... पंछियों को घर लौटते हुए या फिर खाली दोपहर में, उमस में और घुटन को सहते हुए, अपने पर से गुजर जाने देते हुए, मैं अकेले होते लोगों को देखता हूँ तो लगता है जैसे समय की धूल उनके चेहरे का रंग बदल रही है और अकेलापन उन्हें मृत्यु की
तरफ धकेल रहा है और वे इससे बेखबर अपनी धुन में समय को धूल में उड़ता हुआ देख रहे हैं।

WDWD
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे मुझे कभी अकेला नहीं होने दें लेकिन मैं जानता हूँ, जीवन में ऐसे पल भी आते हैं जब अकेला होना पड़ता है। एक फूल को निहारता हूँ तो लगता है, वह अकेला है।

एक तारे को अपलक देखता हूँ तो लगता है, वह अकेला है। इसी तरह एक नदी को, एक चंद्रमा को और फिर इस पृथ्वी को देखता हूँ तो लगता है ये सब अकेले ही हैं।

क्या हम अपने ही अकेलेपन को दूसरों के अकेलेपन में देखते हैं। क्या फूल, तारे, चंद्रमा और पृथ्वी के अकेलेपन में हम अपने ही अकेलेपन को अक्सर देखते हैं? और इससे बचने के लिये हम क्या-क्या जतन नहीं करते।

NDND
ऐसे में मैं अपने प्रिय लेखक निर्मल वर्मा की डायरी पढ़ने लगता हूँ। वे अपनी किताब धुँध से उठती धुन में लिखते हैं - मैं समझता हूँ, जब हम अकेले रहते हैं तो इन संवेदनों को दर्ज करने का मौका मिलता है, यही एक मुआवजा है जो लेखक को अपने अकेलेपन के लिए मिलता है।

अधिकांश समय हम एक धुँध में रहते हैं, जिसे वर्जीनिया वुल्फ या प्रूस्त जैसे लेखक भेद देते हैं, उसे भेदकर उसके भीतर से जीवंत फड़कते-फड़फड़ाते संवेदनों को लाते हैं, जैसे वे जीवित तितलियाँ हों, अपनी कलम की नोक उनमें भोंककर कागज पर लाते हैं, लेकिन इतनी सफाई से कि उनके पंखों को जरा भी चोट नहीं पहूँचती।

वे वहाँ अपने रंगों के पूरे गौरव में आ बैठती हैं, कागज पर वैसी ही जीवित जैसी जब वे बाहर हवा और धुँध में उड़ रही थीं...

क्या मैं अपने अकेलेपन में, अकेले रहते हुए, अपने जीवन के संवेदनों को कभी इस तरह दर्ज कर पाऊँगा?

क्या आपको भी अकेलेपन से डर लगता है?
लेखक के बारे में
रवींद्र व्यास
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक