ramcharitmanas
✕

मेष लग्न की विशेषताएँ

मेष लग्न के लिए शुभ-अशुभ ग्रह

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:55 IST)
ND

ज्योतिष में लग्न कुंडली का बड़ा महत्व है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में जो राशि उदित होती है, उसे ही उसके लग्न की संज्ञा दी जाती है। कुंडली के प्रथम भाव को लग्न कहते हैं।

प्रत्येक लग्न के लिए कुछ ग्रह शुभ होते हैं, कुछ अशुभ। आज हम मेष लग्न की चर्चा करेंगे। यदि लग्न भाव में 1 अंक लिखा है तो व्यक्ति का लग्न मेष होगा।

शुभ ग्रह : लग्न का स्वामी शुभ होता है। अत: मंगल शुभ माना जाएगा। हालाँकि अष्टमेश है मगर दोष होने से शुभ है। इसी तरह बृहस्पति भी नवम भाव (त्रिकोण) का स्वामी होने से अति शुभ है। हालाँकि यह 12वें भाव का स्वामी भी है मगर वह नवम का ही फलित देगा। ये तीनों ग्रह मेष लग्न के लिए कारक ग्रह कहलाएँगे और अपनी दशा-महादशा में जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएँगे। यदि कुंडली में ये ग्रह निर्बल हों तो पूजा, मंत्र जाप, रत्न, जड़ी अ‍ादि द्वारा इन्हें बलवान करना आवश्यक है।

अशुभ ग्रह : मेष लग्न के लिए बुध बेहद अशुभ है क्योंकि तीसरे और छठे भाव का स्वामी है। शु्क्र भी दशा में मारकेश बनता है क्योंकि द्वितीय और सप्तम का स्वामी है (पापी भाव)। शनि दशमेश होकर शुभ मगर आयेश होकर फिर पापी हो जाता है। ये तीनों ग्रह मेष लग्न के लिए अकारक हैं और अपनी दशा-महादशा में हानि पहुँचाते हैं। कुंडली में इनका निर्बल होना ही अच्छा है। इनकी शुभ भावों में स्थिति भाव के फलों का नाश करती है। इन ग्रहों के रत्न नहीं पहने जाते, इन्हें मंत्र, दान और पूजा-पाठ से शांत रखा जाता है।

तटस्थ ग्रह : चंद्रमा चतुर्थ का स्वामी होकर मेष लग्न के लिए तटस्थ हो जाता है। यह हानि-लाभ में विशेष योगदान नहीं देता।

मेष लग्न वालों के लिए मूँगा, माणिक व पुखराज शुभ है। मंगलवार, रविवार व बृह‍स्पतिवार शुभ दिन हैं। सफेद, पीला और लाल रंग शुभ हैं। हनुमानजी की आराधना लाभ देगी।

लेखक के बारे में
भारती पंडित
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 12 अक्‍टूबर, 2026

12 October Birthday: आपको 12 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

मंगल-गुरु-राहु का षडाष्टक योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा लाभ