Daily Horoscope
✕

ठोड़ी से कीजिए अपने भाग्य की पहचान

Written By WD
Updated: सोमवार, 17 नवंबर 2014 (15:17 IST)
किसी भी व्यक्ति को देखकर उसकी चारित्रिक विशेषताओं का आकलन किया जा सकता है। चेहरा हमारे व्यक्तित्व और स्वभाव का प्रतिनिधित्व करता है। मन के भीतर जो भाव चलते हैं वही चेहरे पर प्रतिबिंबित होते हैं। आइए जानते है ज्योतिष के आधार पर ठोड़ी की बनावट से कैसे की जाती है व्यक्ति की पहचान। 


 
लंबी ठोड़ी- ऐसा व्यक्ति शील स्वभाव तथा स्थिर बुद्धि वाला होता है। जीवन में अपना रास्ता स्वयं तय करता है। प्रेमभाव की कमी होने से कई बार जीवन नीरस होता है।
 
ठोड़ी  के नीचे गड्ढा (डिम्पल)- जिस व्यक्ति की ठोड़ी के ठीक नीचे गड्ढा होता है, वह भाग्यशाली, बुद्धिमान तथा सज्जन वृत्ति का होता है। लोक जीवन में सम्मान का अधिकारी होता है।
 
ठोड़ी के सामने गड्ढा- ऐसे व्यक्ति कामुक होते हैं। स्त्री या पुरुष दोनों ही रसिया वृत्ति के होते हैं। इनका जीवन सदा ऐश्वर्यशील होता है। धनवान तथा सांसारिक दृष्टि से सफल होते हैं।
 
छोटी ठोड़ी‍- दुर्भाग्य का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति सदा धन का अभाव अनुभव करते हैं। प्रेम संबंधों में भी असफल रहते हैं तथा सामान्य जीवन व्यतीत करते हैं।
 
गालों के बीच गड्ढे- जिस स्त्री या पुरुष के गालों में गड्ढे यानी डिम्पल पड़ते हैं वे अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। जीवन की हर सुख-सुविधा का भोग करते हैं। कामुक नहीं होते, परंतु यौन संबंधों का भरपूर आनंद लेते हैं।

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!