suvichar
✕

हथेली में है स्वस्तिक का निशान तो होंगे आप धनवान

Updated: शुक्रवार, 13 मई 2016 (15:29 IST)
सामुद्रिक शास्त्र में हथेली पर बनने वाले निशानों व चिह्नों के बारे में विस्तार से लिखा गया है। हथेली में बनने वाली  रेखाएं उस जातक की जिंदगी से जुड़ी अहम घटनाओं की जानकारियां देती हैं।


 

इन रेखाओं पर पाए जाने वाले छोटे-मोटे कई निशान इंसान के स्वभाव और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।

हथेलियों पर कहीं भी स्वस्तिक का चिह्न होने पर व्यक्ति के जीवन में ऐसा समय आ सकता है, जब उसे आश्चर्यजनक धनलाभ होता है। ऐसे चिह्न वाला यदि गरीब परिवार में भी जन्मा हो तो वह अपने जीवन में स्वप्रयत्नों से धनी बन सकता है। 

हथेलियों में बना स्वस्तिक चिह्न कहीं पर भी हो सकता है। हस्तरेखा फलित ज्योतिष के  अनुसार ऐसे निशान वाला धनी होने का संकेत देता है। व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष इन चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति कराता है। वैसे भी स्वस्तिक का निशान सौभाग्य का सूचक होता है।



 

 
स्वस्तिक का चिह्न यदि भाग्य रेखा पर हो, तो ऐसा व्यक्ति प्रतिभाशाली होता है। जिनके हाथ की भाग्य रेखा पर स्वस्तिक का चिह्न होता है, उनकी सोच अत्यंत ऊंची होती है। 

यदि भाग्य रेखा पर यह स्वस्तिक का निशान हो तो व्यक्ति को अपने जीवन में कई बार ऐसे सुनहरे अवसर मिलते हैं जिसके कारण वह जिंदगी में प्रबल आर्थिक उन्नति कर सकता है। ऐसे अवसर उम्र के किसी भी पड़ाव पर हो सकते हैं। 

स्वस्तिक निशान के साथ यदि गुरु पर्वत भी उभरा हो तो ऐसे जातक स्वयं का ही नहीं, बल्कि अपने परिवार का भी नाम रोशन करते हैं। समाज में अपने माता-पिता की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं। 

गुरु पर्वत हथेली की सबसे पहली अंगुली तर्जनी के ठीक नीचे होता है। यहां स्पष्ट स्वास्तिक हो तो व्यक्ति सज्जन लोगों के संपर्क में रहता है। जीवन में सच्चे मार्गदर्शक लोगों के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है।



लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख